-
☰
WhatsApp Photo Scam: व्हाट्स-अप पर फोटो दिखाकर घर में घुसे बदमाश, परिवार को बंधक बनाकर लाखों की करी डकैती
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: धौलपुर शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा कॉलोनी में एक सनसनीखेज डकैती की वारदात सामने आई है।
विस्तार
राजस्थान: धौलपुर शहर के निहालगंज थाना क्षेत्र स्थित दुर्गा कॉलोनी में एक सनसनीखेज डकैती की वारदात सामने आई है। करीब आधा दर्जन बदमाश युवक के रिश्ते की बात कहकर उसके घर में दाखिल हुए और विश्वास जीतने के बाद परिवार को बंधक बनाकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूट ले गए। पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपी खुद को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आया हुआ बता रहे थे और उनके साथ एक महिला तथा करीब दो साल का बच्चा भी था, जिससे किसी को उन पर शक नहीं हुआ। घर में प्रवेश करने के बाद उन्होंने युवक शाहरुख खान की फोटो व्हाट्सएप पर दिखाकर पहचान की पुष्टि की और बातचीत के बहाने परिवार को अलग-अलग कमरों में ले गए। इसके बाद आरोपियों ने शाहरुख, उसकी मां और दो बहनों के हाथ और मुंह सेलो टेप से बांधकर उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। बदमाश कई घंटों तक आराम से घर की तलाशी लेते रहे, तिजोरी तोड़ी और उसमें रखी नकदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। जाते समय आरोपी जल्दबाजी में अपना एक बैग भी मौके पर छोड़ गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रॉपर्टी विवाद का एंगल भी जांच में, पुलिस जुटी आरोपियों की तलाश में वारदात के बाद रात करीब नौ बजे किसी तरह शाहरुख खुद को मुक्त कर पीछे के रास्ते से बाहर निकला और पड़ोसी के मोबाइल से अपने रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अगले दिन पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान और नगर पुलिस उपाधीक्षक कृष्णराज जांगिड़ ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की समीक्षा की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़ित परिवार ने हाल ही में उत्तर प्रदेश के फतेहाबाद क्षेत्र में करोड़ों रुपये की संपत्ति बेची थी और उसी से जुड़े किसी विवाद की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं वारदात के पीछे प्रॉपर्टी विवाद तो नहीं है। साथ ही आरोपियों द्वारा साथ ले जाए गए तीन मोबाइल फोन, घटनास्थल पर मिले बैग और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
पंजाब: रक्षाबंधन पर शिव मार्केट में लगा लंगर, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेश: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, 879 करोड़ की 347 परियोजनाओं की मिली सौगात
उत्तर प्रदेश: एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में IG के काफिले के 5 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप
Mobile Phone Dispute: मोबाइल को लेकर हुआ विवाद का दुखद अंत, बेटे और माता-पिता की हुई मौत