-
☰
मध्य प्रदेश: नानक दादलानी के जन्मदिन पर भगवान श्रीगणेश महाराज की करी गई आरती
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: संत नगर बजरंग सेना समिति के सलाहकार नानक दादलानी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुकृपा एसोसिएट्स में भगवान श्रीगणेश महाराज की आरती का आयोजन किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: संत नगर बजरंग सेना समिति के सलाहकार नानक दादलानी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुकृपा एसोसिएट्स में भगवान श्रीगणेश महाराज की आरती का आयोजन किया गया। समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने बताया कि समिति अर्चक पुरोहित पंडित राज कुमार गर्ग के सानिध्य में विधि-विधान से आरती कर नानक दादलानी की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की गई। आरती के बाद हथप्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर नानक दादलानी को श्रीराम दरबार भेंट कर हार-फूल मालाओं और भगवा रंग का राम गमछा पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। समिति अध्यक्ष कमलेश देवानी ने भगवान श्री बालाजी महाराज से नानक दादलानी की दीर्घायु की प्रार्थना की। वहीं, महासचिव गुरदास रामचंदानी ने अपने बचपन के मित्र नानक दादलानी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहकार रुप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, महेश खटवानी, महासचिव गुरदास रामचंदानी, अर्चक पुरोहित पंडित राज कुमार गर्ग, सचिव वी.के. नाथानी, बी.के. सेन, शमी गंगवानी, हीरो हिन्दू, प्रभु मूलचंदानी, प्रकाश मीना, माधू घनशानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार
मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू
मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित
मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग
मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन