Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha, Date: 12/10/2026 02:37:25 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 12/10/2026 02:37:25 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर स्थित केटी शाहानी स्कूल में 10 अक्टूबर को आयोजित गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति की ओर से प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर स्थित केटी शाहानी स्कूल में 10 अक्टूबर को आयोजित गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति की ओर से प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। समिति ने केंद्र प्रभारी किरण वाधवानी को श्रीराम दरबार भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्र प्रभारी किरण वाधवानी, मधु लालवानी, योगिता वाधवानी, राजू पेसवानी और उनकी टीम ने बजरंग सेना समिति के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया।

समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना का विशेष महत्व है। गरबा नृत्य मां दुर्गा की उपासना और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। वहीं, समिति के महासचिव गुरदास रामचंदानी ने कहा कि नवरात्रि के नौ दिनों तक गरबा करने से आध्यात्मिक आनंद के साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है। इस अवसर पर समिति के मुख्य सलाहकार रूप कुमार सोनी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, राज कुमार धानुक, विष्णु नाथानी, शमी गंगवानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।