Contact for Advertisement 9354759354


हरियाणा: 23 से 26 अक्टूबर तक होगा 79वां संत निरंकारी समागम, ‘जागृति’ होगा मुख्य विषय

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Kamlesh Dewani , हरियाणा  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 06/10/2026 11:11:59 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 06/10/2026 11:11:59 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित किया जाएगा।

विस्तार

हरियाणा: संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर आयोजित किया जाएगा। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में होने वाले इस चार दिवसीय समागम का मुख्य विषय ‘जागृति’ रखा गया है। आयोजन में प्रेम, सेवा, सद्भाव, मानव एकता और प्रभु-भक्ति का संदेश दिया जाएगा। समागम को लेकर निरंकारी श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन स्थल पर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। श्रद्धालु निःस्वार्थ सेवा भाव के साथ निर्माण कार्य, शामियाने लगाने, स्वच्छता, जल व्यवस्था और भोजन सेवा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। सुबह से शाम तक बड़ी संख्या में सेवादार समागम स्थल पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

समागम स्थल पर मुख्य प्रवेश द्वार भी तैयार किया जा रहा है, जिसे प्रेम, समरसता और आत्मिक एकत्व का प्रतीक बताया गया है। आयोजकों के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा और सत्कार को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं व्यवस्थित की जा रही हैं, ताकि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। आयोजकों ने बताया कि वार्षिक संत समागम का उद्देश्य मानव जीवन में आत्मिक जागृति और ब्रह्मज्ञान के महत्व को समझाना है। सेवा, सत्संग और प्रभु-स्मरण के माध्यम से जीवन में प्रेम, शांति और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।

समागम में विभिन्न क्षेत्रों और पृष्ठभूमियों से श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन के दौरान सतगुरु की अमृतवाणी, आध्यात्मिक विचारों और सेवा-समर्पण के माध्यम से मानव एकता का संदेश दिया जाएगा। संत निरंकारी मिशन के अनुसार, यह समागम केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं, बल्कि मानवता, आपसी भाईचारे, समरसता और एकत्व की भावना को बढ़ावा देने वाला आध्यात्मिक पर्व है। मिशन की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं भक्तों का समागम में स्वागत किया गया है।

Related News

मध्य प्रदेश: नेवरी स्थित श्री काल भैरव मठ में निकलेगी भव्य शाही सवारी, 2 दिसंबर को संत समागम की धर्मध्वजा स्थापना और 56 भोग का आयोजन

मध्य प्रदेश: शराब बिक्री, जर्जर स्कूल भवन, पेयजल और सड़क सुधार सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने सौंपे आवेदन

मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय संस्थाओं का किया निरीक्षण

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया


Featured News