-
☰
मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर स्थित केटी शाहानी स्कूल में 10 अक्टूबर को आयोजित गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति की ओर से प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर स्थित केटी शाहानी स्कूल में 10 अक्टूबर को आयोजित गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति की ओर से प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर सभी को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही केंद्र प्रभारी किरण वाधवानी को श्रीराम दरबार भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान केंद्र प्रभारी किरण वाधवानी, मधु लालवानी, योगिता वाधवानी, राजू पेसवानी और उनकी टीम ने बजरंग सेना समिति के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया। समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना का विशेष महत्व है। गरबा नृत्य धार्मिक आस्था और संस्कृति का प्रतीक है, जो मां दुर्गा की उपासना और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। समिति के महासचिव गुरदास रामचंदानी ने कहा कि नवरात्रि के नौ दिनों तक गरबा करना आध्यात्मिक आनंद देने के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। इस अवसर पर समिति के मुख्य सलाहकार रूप कुमार सोनी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, राज कुमार धानुक, विष्णु नाथानी, शमी गंगवानी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार
मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू
मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग
मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन