-
☰
मध्य प्रदेश: संत नगर के शिव मंदिर में नवरात्रि पर मां के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: चंचल रोड स्थित शिव मंदिर में शारदीय नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: चंचल रोड स्थित शिव मंदिर में शारदीय नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नौ दिनों तक मंदिर में मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। मंदिर को विद्युत सजावट से आकर्षक रूप दिया गया है। मंदिर के पुजारी राम मोरंदानी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन भक्तों की ओर से मां को अलग-अलग प्रकार के व्यंजन अर्पित किए जाते हैं। इसके बाद प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाता है। इस अवसर पर बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी और उपाध्यक्ष राज बिजोरिया ने मां के दरबार में देश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने मां की आरती में शामिल होकर जयकारे लगाए। आरती के दौरान राहुल सेन, बंटी सीरवानी, राजेश रेलवानी, राज कुमार सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर में नवरात्रि के दौरान भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार
मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू
मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित
मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग
मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन