Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha, Date: 12/10/2026 01:52:27 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 12/10/2026 01:52:27 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में 11 अक्टूबर को हवन और पूजा-अर्चना के साथ शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत हुई।

विस्तार

मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में 11 अक्टूबर को हवन और पूजा-अर्चना के साथ शारदीय नवरात्रि पर्व की शुरुआत हुई। मंदिर समिति के संस्थापक अध्यक्ष जगदीश कुमार रायचंदानी और महासचिव कमलेश रायचंदानी ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक मंदिर में मां को अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा और प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया है। नवरात्रि के पहले दिन सुबह 10:30 बजे हवन हुआ, जिसमें कमलेश रायचंदानी और उनकी पत्नी नेना रायचंदानी मुख्य यजमान रहे। मंदिर में प्रतिदिन शाम 7 बजे मां की आरती होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।

इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश कुमार रायचंदानी, संरक्षक गोर्धनदास टहलरमानी, महासचिव कमलेश रायचंदानी, पंडित गया दास पांडे, पंडित मनोज पांडे सहित समिति के सदस्य और सेवादार मौजूद रहे। वहीं, मंदिर समिति ने बैरागढ़ एसीपी और थाना प्रभारी से नवरात्रि के दौरान शाम की आरती के समय पुलिस बल तैनात करने की अपील की है। समिति का कहना है कि मंदिर हाईवे के किनारे स्थित है, जहां वाहनों की आवाजाही के बीच आरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिदिन एक घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती जरूरी है। समिति ने बताया कि मां कालका चौराहे पर पहले पुलिसकर्मी तैनात रहते थे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह व्यवस्था बंद है।