Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: जसलोक स्कूल के सामने कचरे का ढेर, बच्चों को परेशानी, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 08/10/2026 04:32:50 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 08/10/2026 04:32:50 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: संत नगर जसलोक स्कूल के सामने नियमित रूप से कचरा जमा होने को लेकर नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेस नेता जगदीश कुमार सांवले ने आरोप लगाया कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा आए दिन स्कूल के सामने कचरे का ढेर लगाकर छोड़ दिया जाता है। 

विस्तार

मध्य प्रदेश: संत नगर जसलोक स्कूल के सामने नियमित रूप से कचरा जमा होने को लेकर नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेस नेता जगदीश कुमार सांवले ने आरोप लगाया कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा आए दिन स्कूल के सामने कचरे का ढेर लगाकर छोड़ दिया जाता है। इससे स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जगदीश सांवले के अनुसार, स्कूल का समय सुबह करीब 10 बजे है। ऐसे में विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने के दौरान सड़क किनारे जमा कचरे के ढेर के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। इससे बच्चों को असुविधा होने के साथ आसपास के क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में नगर निगम को कई बार शिकायत की जा चुकी है। शिकायत में मांग की गई है कि सफाई कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएं कि स्कूल के आसपास की सफाई सुबह 10 बजे से पहले पूरी कर ली जाए, ताकि विद्यार्थियों और अभिभावकों को परेशानी न हो। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।

सांवले ने नगर निगम अधिकारियों से स्कूल के आसपास नियमित और समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रमुख दायित्व शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों से जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेने की अपील की।

कांग्रेस नेता ने गणेश विसर्जन के दौरान भी नगर निगम की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पर्याप्त साफ पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को पुराने पानी में ही गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करना पड़ा। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के दौरान भी नगर निगम को पहले से बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए।

जगदीश सांवले ने कहा कि वे जनता की समस्याओं को उठाते रहे हैं और आगे भी लोगों की आवाज संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाते रहेंगे। उन्होंने नगर निगम से जसलोक स्कूल के सामने कचरा जमा होने की समस्या का स्थायी समाधान करने और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की।

Related News

Lizard Found in Food: भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में भोजन में छिपकली निकलने का मामला आया सामने, 13 बच्चे हुए बीमार

मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार

मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू

मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित

मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग

मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन


Featured News