-
☰
मध्य प्रदेश: शरद नवरात्रि की धूम, नुक्कड़ वाली माता मंदिर में होगा दुर्गा सप्तशती पाठ और कन्या पूजन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: शरद नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर संत नगर स्थित सैनिक कॉलोनी के नुक्कड़ वाली माता मंदिर में धार्मिक आयोजनों की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विस्तार
मध्य प्रदेश: शरद नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर संत नगर स्थित सैनिक कॉलोनी के नुक्कड़ वाली माता मंदिर में धार्मिक आयोजनों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर के पुजारी पंडित रवि पटेरिया ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ नवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। इस दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ, कन्या पूजन, हवन और आरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पंडित रवि पटेरिया के अनुसार, नवरात्रि के दौरान मंदिर में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा प्रातः और सायंकाल आरती की जाएगी। मंदिर में घट स्थापना के साथ अखंड दीप प्रज्ज्वलित किया जाएगा। अष्टमी और नवमी के अवसर पर मां भगवती के दरबार में हवन का आयोजन भी होगा। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन माता रानी का अलग-अलग रंगों के वस्त्रों और श्रृंगार से विशेष श्रृंगार किया जाएगा। पिछले कई वर्षों से गुर्जर परिवार द्वारा माता रानी का श्रृंगार किया जा रहा है। वहीं, दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रतिदिन रात्रि 10 बजे से विद्वान आचार्य द्वारा किया जाएगा। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु विश्वकर्मा द्वारा दुर्गा सप्तशती पाठ एवं कन्या पूजन का आयोजन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि शरद नवरात्रि का पर्व श्रद्धा और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। भक्तजन श्रद्धा से मां भगवती की पूजा-अर्चना, अखंड ज्योत और भंडारे में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। मंदिर में नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर मंदिर समिति और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार
मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू
मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित
मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग
मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन