Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: श्री गुरुकृपा सेवा समिति ने 50 जरूरतमंद परिवारों को बांटे आटे के पैकेट

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha, Date: 12/10/2026 01:43:39 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 12/10/2026 01:43:39 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: श्री गुरुकृपा सेवा समिति की ओर से सेवा कार्यों की श्रृंखला के तहत 50 जरूरतमंद परिवारों को पांच-पांच किलो आटे के पैकेट वितरित किए गए। यह सेवा कार्य भानी नरयानी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर किया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: श्री गुरुकृपा सेवा समिति की ओर से सेवा कार्यों की श्रृंखला के तहत 50 जरूरतमंद परिवारों को पांच-पांच किलो आटे के पैकेट वितरित किए गए। यह सेवा कार्य भानी नरयानी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष महेश गुरबानी ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों को भोजन सामग्री वितरित करना जीवन को सार्थक बनाने का एक अच्छा माध्यम है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने जन्मदिन, यादगार दिनों और त्योहारों पर सेवा कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए। समिति का प्रयास है कि ऐसे विशेष अवसरों को जरूरतमंदों की सहायता करके सार्थक बनाया जाए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी लखमीचंद नरयानी, देवी नरयानी, प्रकाश विधानी, शम्मी गंगवानी, मुकुंद नरयानी, भानी नरयानी, भावना उदासी, मुकेश उदासी, मुकेश आहुजा, सुमित पंजवानी और वासु बाघेला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विधानी ने किया, जबकि लखमीचंद नरयानी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related News

Lizard Found in Food: भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में भोजन में छिपकली निकलने का मामला आया सामने, 13 बच्चे हुए बीमार

मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार

मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू

मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित

मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग

मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन


Featured News