-
☰
मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: भोपाल के संत हिरदाराम नगर स्थित नुक्कड़ वाली माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा सप्तशती के पाठ का शुभारंभ किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: भोपाल के संत हिरदाराम नगर स्थित नुक्कड़ वाली माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा सप्तशती के पाठ का शुभारंभ किया गया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु विश्वकर्मा की ओर से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में आचार्य एवं ब्राह्मणों ने विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ कन्या पूजन कराया। इसके बाद संकल्प लेकर दुर्गा सप्तशती पाठ शुरू किया गया। विष्णु विश्वकर्मा ने बताया कि नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी तपस्या और साधना की प्रतीक हैं। उनके दाहिने हाथ में जप की माला और बाएं हाथ में कमंडल सुशोभित रहता है। इस दिन भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करते हैं। पंडित रवि पटेरिया ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक मंदिर में मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। प्रतिदिन होने वाली आरती में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। मंदिर समिति ने संत नगर के निवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां की आरती में शामिल होने और पूजा-अर्चना करने की अपील की है।
मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार
मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित
मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग
मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन