Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha, Date: 12/10/2026 01:49:31 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 12/10/2026 01:49:31 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: विश्व सिंधी सेवा संगम का इंटरनेशनल डायरेक्टर मनोनीत होने पर बैंकर्स क्लब के सलाहकार एवं वरिष्ठ सदस्य श्याम सुंदर गोपलानी के सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: विश्व सिंधी सेवा संगम का इंटरनेशनल डायरेक्टर मनोनीत होने पर बैंकर्स क्लब के सलाहकार एवं वरिष्ठ सदस्य श्याम सुंदर गोपलानी के सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। करीब चार घंटे चले इस कार्यक्रम में सिंधी समाज सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। समारोह के दौरान बैंकर्स क्लब के सदस्यों ने श्याम सुंदर गोपलानी और उनकी पत्नी को मालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने गोपलानी परिवार को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम में सिंधी पंचायत अरेरा कॉलोनी-होशंगाबाद रोड, मैरिज गार्डन ओनर्स एसोसिएशन, भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स, मिनाल सिंधी पंचायत, सिंधु भवन ट्रस्ट, लायंस क्लब, सीए एसोसिएशन, अखंड सिंधु संसार, सिंधी सेंट्रल पंचायत भोपाल और विश्व सिंधी सेवा संगम सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। अन्य शहरों से आए उनके मित्रों ने भी समारोह में शामिल होकर बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एवं क्लब सदस्य कविता कमलेश चांदवानी, महासचिव गुलाब जेठानी और अध्यक्ष सुंदर किशनानी ने किया। समारोह में परमानंद पेसवानी, मेघराज आसूदानी, नरेश गोपालदास वाटवानी और नरेश चंद्र दूदानी सहित बैंकर्स क्लब के सदस्यों ने सहभागिता की। वहीं कृष्णा मूर्जानी, के.के. पाहुजा दंपती, रमेश सुखरामानी और अन्य गायकों ने गीत-संगीत की प्रस्तुतियां दीं।

उल्लेखनीय है कि विश्व सिंधी सेवा संगम का मुख्यालय मुंबई में है। संगठन सिंधी संस्कृति और भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ चेती चांद, लाल लोई और सिंधी भाषा दिवस जैसे पर्वों के आयोजन तथा सिंधी सम्मेलनों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य करता है। समारोह में उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना की और उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।