Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के विश्व सिंधी सेवा संगम का इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर नागरिक अभिनंदन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha, Date: 12/10/2026 01:46:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 12/10/2026 01:46:44 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: विश्व सिंधी सेवा संगम का इंटरनेशनल डायरेक्टर मनोनीत होने पर श्याम सुंदर गोपलानी का बैंकर्स क्लब की ओर से नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: विश्व सिंधी सेवा संगम का इंटरनेशनल डायरेक्टर मनोनीत होने पर श्याम सुंदर गोपलानी का बैंकर्स क्लब की ओर से नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया। करीब चार घंटे तक चले इस कार्यक्रम में सिंधी समाज सहित विभिन्न समाजों के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। समारोह में बैंकर्स क्लब के सदस्यों ने श्याम सुंदर गोपलानी और उनकी पत्नी को मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्हें स्मृति चिह्न भेंट किया गया। विभिन्न सामाजिक और व्यावसायिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ ही अन्य शहरों से आए उनके मित्रों ने भी उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम में सिंधी पंचायत अरेरा कॉलोनी-होशंगाबाद रोड, मैरिज गार्डन ओनर्स एसोसिएशन, भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स, मिनाल सिंधी पंचायत, सिंधु भवन ट्रस्ट, लायंस क्लब, सीए एसोसिएशन, अखंड सिंधु संसार, सिंधी सेंट्रल पंचायत भोपाल और विश्व सिंधी सेवा संगम सहित कई संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे। समारोह का संचालन कविता कमलेश चांदवानी, बैंकर्स क्लब के महासचिव गुलाब जेठानी और अध्यक्ष सुंदर किशनानी ने किया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों और अन्य गायकों ने गीत-संगीत की प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्साहपूर्ण बनाया। आयोजन में परमानंद पेसवानी, मेघराज आसूदानी, नरेश गोपालदास वाटवानी, नरेश चंद्र दूदानी, कृष्णा मूर्जानी, के.के. पाहुजा दंपती और रमेश सुखरामानी सहित कई सदस्यों ने भाग लिया। उल्लेखनीय है कि विश्व सिंधी सेवा संगम का मुख्यालय मुंबई में है। संगठन सिंधी संस्कृति और भाषा के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ चेती चांद, लाल लोई और सिंधी भाषा दिवस जैसे पर्वों के आयोजन तथा सिंधी सम्मेलनों के माध्यम से समाज को जोड़ने का कार्य करता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना की।

Related News

Lizard Found in Food: भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में भोजन में छिपकली निकलने का मामला आया सामने, 13 बच्चे हुए बीमार

मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार

मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू

मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित

मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग

मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन


Featured News