Contact for Advertisement 9354759354


उत्तर प्रदेश: परेई आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, जांच की मांग

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 14/09/2026 03:28:27 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ajay Pal ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 14/09/2026 03:28:27 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत तहसील बीसलपुर क्षेत्र के ब्लॉक बरखेड़ा अंतर्गत ग्राम परेई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पीलीभीत तहसील बीसलपुर क्षेत्र के ब्लॉक बरखेड़ा अंतर्गत ग्राम परेई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र पर आवश्यक दस्तावेज और अभिलेख उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा केंद्र पर पंजीकृत बच्चों की संख्या और उनकी उपस्थिति से संबंधित जानकारी भी स्पष्ट रूप से उपलब्ध नहीं होने की बात कही जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि शासन की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली विभिन्न सामग्री का भी उचित तरीके से उपयोग नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि सरकारी स्तर से उपलब्ध कराई गई सामग्री का इस्तेमाल बच्चों और लाभार्थियों के हित में किए जाने के बजाय निजी उपयोग में किया जाता है।

मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्देश्य बच्चों और महिलाओं को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, इसलिए केंद्र की व्यवस्थाओं, अभिलेखों और सरकारी सामग्री की जांच आवश्यक है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी महोदय से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित केंद्र का निरीक्षण कराने तथा आरोपों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले लोगों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

Related News

Lizard Found in Food: भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में भोजन में छिपकली निकलने का मामला आया सामने, 13 बच्चे हुए बीमार

मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार

मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू

मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित

मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग

मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन


Featured News