-
☰
उत्तर प्रदेश: मायावती ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, संविधान के मूल्यों पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री पूर्व सांसद एवं बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देश के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री पूर्व सांसद एवं बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देश के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा संविधान निर्माता भारत रत्न परम पूज्य बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया। अपने विशेष वक्तव्य में बीएसपी प्रमुख आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह राष्ट्रीय पर्व हमें भारतीय संविधान के मूल आदर्श समानता स्वतंत्रता न्याय और भाईचारेको और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है उन्होंने विशेष रूप से रेखांकित किया कि परम पूज्य बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी ने देश को जो सर्वसमावेशी संविधान दिया है। वही भारत में लोकतंत्र सामाजिक न्याय और हर नागरिक के अधिकारों की असली गारंटी है। बीएसपी अध्यक्ष ने देशवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि आइए इस पावन अवसर पर हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग तथा बाबासाहेब आंबेडकर जी के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए समानता स्वतंत्रता, न्याय और भाईचारे के संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने का दृढ़ संकल्प लें। पूर्व मुख्यमंत्री जी ने जोर देकर कहा कि आजादी की वास्तविक सार्थकता और बाबासाहेब आंबेडकर जी का सपना तभी पूरा होगा, जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़े शोषित, पीड़ित वंचित दलित पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों को सामाजिक राजनीतिक व आर्थिक न्याय पूरी निष्ठा से मिले उन्होंने देश में आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता और बंधुत्व की भावना को निरंतर मजबूत करने पर बल दिया। संदेश के समापन पर बीएसपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और तरक्की की कामना करते हुए जय भारत' और जय भीम' के साथ अपनी बात पूर्ण की।
पंजाब: रक्षाबंधन पर शिव मार्केट में लगा लंगर, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेश: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, 879 करोड़ की 347 परियोजनाओं की मिली सौगात
उत्तर प्रदेश: एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में IG के काफिले के 5 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप
Mobile Phone Dispute: मोबाइल को लेकर हुआ विवाद का दुखद अंत, बेटे और माता-पिता की हुई मौत