Contact for Advertisement 9354759354


उत्तर प्रदेश: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, 879 करोड़ की 347 परियोजनाओं की मिली सौगात

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vikas Singh , उत्तर प्रदेश  Edited By: md anish, Date: 25/08/2026 11:29:35 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Vikas Singh ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 25/08/2026 11:29:35 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: रायबरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली पहुंचे तो शहर से लेकर जनसभा स्थल तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई।मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत शहीद स्मारक परिसर से की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: रायबरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली पहुंचे तो शहर से लेकर जनसभा स्थल तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई।मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत शहीद स्मारक परिसर से की। यहां उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक राणा बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।उनकी स्मृति में करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक ऑडिटोरियम और विशाल पुस्तकालय का लोकार्पण किया।इसके बाद मुख्यमंत्री फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज मैदान पहुंचे,जहां आयोजित विशाल जनसभा में उन्होंने जनपद को 879 करोड़ रुपये की लागत वाली 347 विकास परियोजनाओं की सौगात दी।इनमें लोकार्पण और शिलान्यास की विभिन्न परियोजनाएं शामिल रहीं।

वीआईपी जिले के नाम पर बदहाली का आरोप

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि रायबरेली को लंबे समय तक वीआईपी जनपद और वीआईपी संसदीय क्षेत्र कहा गया,लेकिन वीआईपी राजनीति के नाम पर जनता को बदहाली,अराजकता और अभाव ही मिला।गरीबों को सरकारी योजनाओं का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता था।मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के उस पुराने बयान का भी जिक्र किया,जिसमें उन्होंने केंद्र से भेजे गए एक रुपये में से केवल 15 पैसे नीचे तक पहुंचने की बात कही थी। योगी ने सवाल उठाते हुए कहा कि बाकी 85 पैसा कौन खाता था? उन्होंने इसका आरोप कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकारों पर लगाया।

मॉडर्न कोच फैक्ट्री को बताया रायबरेली की नई पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रायबरेली की तस्वीर बदल रही है।उन्होंने लालगंज स्थित मॉडर्न कोच फैक्ट्री का उदाहरण देते हुए कहा कि 2014 से पहले यह परियोजना उपेक्षा का शिकार थी,जबकि आज यही फैक्ट्री रायबरेली की नई पहचान बन चुकी है।उन्होंने दावा किया कि बीते वर्ष यहां रिकॉर्ड 156 रेल कोच तैयार किए गए और प्रतिष्ठित वंदे भारत ट्रेन के कोच भी रायबरेली की इसी फैक्ट्री में निर्मित हुए हैं।

राहुल गांधी पर सीधा हमला

मुख्यमंत्री के भाषण का बड़ा हिस्सा कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर केंद्रित रहा।महाराष्ट्र में मनुस्मृति की बेड़ियों से महिलाओं को मुक्त कराने संबंधी राहुल गांधी के बयान का उल्लेख करते हुए योगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद संवैधानिक और लोकतांत्रिक जिम्मेदारियों से जुड़ा है।उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपने बयानों के जरिए भारतीय परंपराओं,विरासत और लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि राहुल गांधी मनु को समझना चाहते हैं तो उन्हें भारतीय प्राचीन ग्रंथों का अध्ययन करना चाहिए।उन्होंने अथर्ववेद,शतपथ ब्राह्मण और मत्स्य पुराण का उल्लेख करते हुए मनु और भारतीय परंपरा से जुड़े संदर्भों की बात कही।

मुंह में राम,बगल में छुरी का तंज

अयोध्या और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के दौरे का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का आचरण देखने को मिला और इसके बाद दूसरे कार्यक्रम में उनके मछली की दावत में शामिल होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कांग्रेस के कथित दोहरे आचरण पर तंज कसा।योगी ने कहा कि यह स्थिति मुंह में राम,बगल में छुरी वाली है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता धार्मिक स्थलों पर कुछ और आचरण करते हैं और बाहर निकलकर अलग तरह की राजनीति करते हैं।इस पर उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति देखकर तो गिरगिट भी शर्मिंदा हो जाए।

राम मंदिर को लेकर कांग्रेस-सपा पर निशाना

मुख्यमंत्री ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा।उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों के नेता राम मंदिर निर्माण को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।हाल ही में सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए डॉ मनोज पांडेय का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने उनका धन्यवाद किया और कहा कि जिन्होंने प्रभु राम का सम्मान किया तथा पार्टी की पाबंदियों को दरकिनार कर राम मंदिर दर्शन के लिए गए,उनका स्वागत है।इस दौरान उन्होंने ‘जाके प्रिय न राम वैदेही,तजिये ताहि कोटि बैरी सम का भी उल्लेख किया।

जेल या जहन्नुम की चेतावनी

बेटियों और बहनों की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए अब केवल दो ही जगहें बची हैं-जेल या जहन्नुम।उन्होंने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश युवाओं की आकांक्षाओं को उड़ान दे रहा है और प्रदेश विकास की तेज गति से आगे बढ़ रहा है। योगी ने आतंकवाद और कथित अर्बन नक्सलवाद के मुद्दे पर भी राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने सवाल किया कि देश के युवाओं के भविष्य और भारत की विरासत को खतरे में डालने वाली राजनीति क्यों की जा रही है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर ऐसे बयानों से राष्ट्रविरोधी तत्वों का मनोबल बढ़ाने का आरोप लगाया।उन्होंने उत्तर प्रदेश और देश की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के नेता देश और प्रदेश के बाहर जाकर उत्तर प्रदेश को बदनाम करते हैं और नौजवानों को भ्रमित करने का काम करते हैं।