Contact for Advertisement 9354759354


उत्तर प्रदेश: चोरी की बाइक खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Vijay Tiwari , उत्तर प्रदेश  Edited By: md anish, Date: 14/08/2026 05:53:46 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Vijay Tiwari ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 14/08/2026 05:53:46 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इगलास पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इगलास पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने का आरोप है। कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी इगलास के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। मामले में थाना इगलास पर मु0अ0सं0 399/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के मुताबिक 6 अगस्त 2026 को गंगन, टीटू पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम ग्वार्रा, थाना हरदुआगंज और गौरव पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी बहादुरपुर, थाना इगलास पर आरोप है कि उन्होंने मथुरा जिले के राया थाना क्षेत्र के नया वांस निवासी दीपक उर्फ दिपू से शिवदान सिंह कॉलेज, अलीगढ़-मथुरा रोड के पास उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 3,000 रुपये लूट लिए थे। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपीसुमित कुमार पुत्र मान सिंह, निवासी ग्राम सफेदपुरा, थाना हरदुआगंज, अलीगढ़ ने कथित तौर पर यह जानते हुए कि मोटरसाइकिल चोरी की है, उसे गंगन से 2,000 रुपये में खरीदा था।

पुलिस ने सुमित कुमार को 13 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2:15 बजे डबल नहर की कच्ची पट्टी से करीब 100 मीटर अंदर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 20 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मुकदमे से संबंधित *क हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, बिना नंबर प्लेट के, तथा 200 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक विकास कुमार, उपनिरीक्षक अजीत कुमार और कांस्टेबल 2388 रविंद्र यादव शामिल रहे।