-
☰
Supreme Court Verdict: सुप्रीम कोर्ट से नारायण साईं को मिला बड़ा झटका, उम्रकैद की सजा पर रोक लगाने से किया इनकार
- Photo by : social media
संक्षेप
दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम के बेटे नारायण साईं को बड़ा झटका देते हुए 2013 के दुष्कर्म मामले में सुनाई गई उम्रकैद की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
विस्तार
दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम के बेटे नारायण साईं को बड़ा झटका देते हुए 2013 के दुष्कर्म मामले में सुनाई गई उम्रकैद की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। हालांकि, अदालत ने गुजरात हाईकोर्ट से उसकी लंबित आपराधिक अपील का यथासंभव तीन महीने के भीतर निस्तारण करने का अनुरोध किया है। जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस पी.बी. वराले की पीठ ने सुनवाई के दौरान कहा कि गुजरात हाईकोर्ट तीन महीने के भीतर अपील के निपटारे का प्रयास करे। साथ ही कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया में याचिकाकर्ता और राज्य सरकार दोनों पूरा सहयोग करेंगे। सुनवाई के दौरान नारायण साईं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता एन. हरिहरन ने दलील दी कि जल्द सुनवाई के लिए आवेदन दिए जाने के बावजूद उसकी अपील पर अब तक सुनवाई शुरू नहीं हो सकी है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि तीन महीने के भीतर अपील का निस्तारण नहीं होता है, तो नारायण साईं दोबारा सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकता है। इससे पहले 4 मई को गुजरात हाईकोर्ट ने नारायण साईं की सजा निलंबित करने की याचिका खारिज कर दी थी। हाईकोर्ट ने कहा था कि अपराध की गंभीरता को देखते हुए ऐसा कोई प्रथम दृष्टया आधार नहीं है जिससे यह माना जाए कि आरोपी के बरी होने की संभावना है। अदालत ने यह भी टिप्पणी की थी कि वर्ष 2019 से मुख्य अपील पर सुनवाई में सहयोग करने के बजाय बार-बार जमानत याचिकाएं दाखिल कर कार्यवाही में देरी की जा रही है। गौरतलब है कि सूरत की एक अदालत ने अप्रैल 2019 में 2013 के दुष्कर्म मामले में नारायण साईं को दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसी मामले में उसके तीन सहयोगियों धर्मिष्ठा उर्फ गंगा, भावना उर्फ यमुना और पवन उर्फ हनुमान को भी 10-10 वर्ष के कारावास की सजा दी गई थी। वहीं, नारायण साईं के पिता आसाराम भी दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामलों में सजा काट रहे हैं।
पंजाब: रक्षाबंधन पर शिव मार्केट में लगा लंगर, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेश: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, 879 करोड़ की 347 परियोजनाओं की मिली सौगात
उत्तर प्रदेश: एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में IG के काफिले के 5 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप
Mobile Phone Dispute: मोबाइल को लेकर हुआ विवाद का दुखद अंत, बेटे और माता-पिता की हुई मौत