Contact for Advertisement 9354759354


Road Accident: तेज रफ्तार बाइक बनी काल, झोपड़ी में घुसी बाइक, दो लोगो की हुई मौत, एक यक्ति हुआ घायल

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Shikha , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha, Date: 03/09/2026 03:31:03 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 03/09/2026 03:31:03 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार बाइक भीषण हादसे का शिकार हो गई।

विस्तार

मध्य प्रदेश: रतलाम जिले के सैलाना क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार बाइक भीषण हादसे का शिकार हो गई। सैलाना से करीब आठ किलोमीटर दूर सकरावदा रोड स्थित भेरुघाटा में रात करीब साढ़े 10 से 11 बजे के बीच यह दुर्घटना हुई। बाइक पर तीन युवक सवार थे, जिनमें दो नाबालिग और एक बालिग बताया गया है। तेज गति के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी एक झोपड़ी और पशु बांधने के बाड़े में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दो की हुई मौत, घायल यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी 

हादसे में अडवानिया निवासी रमेश पिता वरसिंह भाभर, उम्र 19 वर्ष, और जयसनगर अडवानिया निवासी गोपाल पिता गोवर्धन चरपोटा, उम्र 14 वर्ष, की मौत हो गई। वहीं करण पिता मंसू भाभर, उम्र 15 वर्ष, घायल हुआ है। बताया गया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर शिवगढ़ क्षेत्र की ओर से आ रहे थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 को जानकारी दी गई। पुलिस की मदद से तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया। घायल करण का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।

अचानक आई तेज आवाज से जागे लोग

सैलाना थाना प्रभारी पिंकी आकाश के अनुसार हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 10 से 11 बजे के बीच हुआ। भेरुघाटा निवासी लक्ष्मण राणा ने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान के पास पशु बांधने का बाड़ा है। रात में परिवार के लोग सो रहे थे, तभी अचानक तेज आवाज सुनाई दी। बाहर निकलने पर उन्होंने बाइक सवार तीनों युवकों को बाड़े में पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत डायल 112 को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। घाट वाले रास्ते पर गति अधिक होने से वाहन चालकों का नियंत्रण बिगड़ जाता है।

घायल ने लगाया पथराव का आरोप

हादसे में घायल करण ने पुलिस को बताया कि तीनों बाइक से भेरुघाटा की ओर से जा रहे थे। उसके अनुसार, किसी व्यक्ति ने उनकी ओर पत्थर फेंका, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दुर्घटना हो गई। करण बाइक पर पीछे बैठा हुआ था। हादसे में उसके सिर में चोट लगी और उसे चक्कर आने लगे। इसके बाद वह वहां से बाहर आया, तभी डायल 112 मौके पर पहुंच गई और सभी को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अब दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ या पथराव की वजह से बाइक अनियंत्रित हुई, इसकी जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Related News

Lizard Found in Food: भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में भोजन में छिपकली निकलने का मामला आया सामने, 13 बच्चे हुए बीमार

मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार

मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू

मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित

मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग

मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन


Featured News