Contact for Advertisement 9354759354


राजस्थान: प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान का प्रशिक्षण, ग्राम विकास और पर्यावरण संरक्षण पर बनी कार्ययोजना

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Fulchand Malviya , राजस्थान  Edited By: md anish, Date: 08/08/2026 04:03:19 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 08/08/2026 04:03:19 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: टोंक खुर्द, देवास मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड टोंक खुर्द, जिला देवास द्वारा प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृष्णा रेस्टोरेंट, टोंक खुर्द में किया गया। 

विस्तार

राजस्थान: टोंक खुर्द, देवास मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड टोंक खुर्द, जिला देवास द्वारा प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृष्णा रेस्टोरेंट, टोंक खुर्द में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 में गठित नवीन ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों, नवांकुर संस्थाओं के अध्यक्षों एवं मेंटर्स ने सहभागिता की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला समन्वयक डॉ. सुप्रीति यादव वर्मा रहीं। कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष माखन जी गुर्जर, मंडल महामंत्री मनीष जी चन्द्रवंशी एवं विकासखंड समन्वयक राजेश सिसोदिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों द्वारा मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्यों से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि जिला समन्वयक डॉ. सुप्रीति यादव वर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए भारतीय सनातन परंपरा में पर्यावरण संरक्षण के महत्व को विस्तार से समझायाउन्होंने आंवला, पीपल एवं तुलसी, जैसे पौधों के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय महत्व का उदाहरण देते हुए बताया कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना प्राचीन काल से ही विद्यमान रही है। उन्होंने ग्राम स्तर पर समितियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं विकास के कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ा सकती हैं। 

जन अभियान परिषद की अवधारणा एवं योजनाओं की दी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान मेंटर देवेन्द्र भंडारी द्वारा मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की अवधारणा, उद्देश्य एवं विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं की भूमिका जनभागीदारी तथा ग्रामीण विकास में परिषद के कार्यों की जानकारी दी। मेंटर्स डॉ. अर्जुन आस्थाया द्वारा परिषद के MIS एवं तकनीकी कार्यों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने समितियों को ऑनलाइन गतिविधियों, तकनीकी प्रक्रियाओं एवं आवश्यक जानकारी दर्ज करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया। मेंटर्स डॉ. हरलाल पारसनिया ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद से संबंधित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के अंतर्गत संचालित BSW एवं MSW पाठ्यक्रमों की जानकारी दी उन्होंने पाठ्यक्रम की उपयोगिता, प्रवेश प्रक्रिया, अध्ययन एवं सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में इसके महत्व को विस्तार से समझाया
आगामी अभियानों की समितियों के साथ बनाई कार्ययोजना। 

विकासखंड समन्वयक राजेश सिसोदिया ने परिषद द्वारा आगामी दिनों में संचालित किए जाने वाले विभिन्न अभियानों की जानकारी देते हुए ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं के साथ विस्तृत संवाद किया। इस दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान हर घर तिरंगा/तिरंगा यात्रा एवं नवांकुर सखी हरियाली यात्रा सहित आगामी गतिविधियों को लेकर ग्राम स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गई समितियों को अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने, ग्रामीणों को जोड़ने तथा अभियान को प्रभावी एवं परिणाममूलक बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों एवं नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए तथा ग्राम स्तर पर आने वाली चुनौतियों एवं उनके समाधान को लेकर संवाद किया। 


प्रशिक्षण के माध्यम से समितियों को सामाजिक, पर्यावरणीय एवं विकासात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण मालवीय मनीषा बेस राजेंद्र वर्मा राजेश सोलंकी, पूजा वर्मा सहित प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का ऊर्जावान संचालन पपलेश जोशी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन मोहन लाल सोनी एवं शक्ति सिंह डांगी ने माना। कार्यक्रम के अंत में आगामी गतिविधियों को लेकर सभी प्रतिभागियों से समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर कार्यरत प्रस्फुटन समितियों एवं नवांकुर संस्थाओं की क्षमता को मजबूत करते हुए जनभागीदारी के माध्यम से ग्राम विकास एवं सामाजिक परिवर्तन को गति प्रदान करना रहा।