-
☰
Nagaur Hotel Shooting: हंसी-मजाक में देशी कट्टा दिखाते समय चली गोली, होटल संचालक की हुई मौत, आरोपी हुआ गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जिले के सदर थाना क्षेत्र के खरनाल गांव के पास स्थित नीलकंठ होटल में होटल संचालक की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विस्तार
राजस्थान: जिले के सदर थाना क्षेत्र के खरनाल गांव के पास स्थित नीलकंठ होटल में होटल संचालक की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हंसी-मजाक के दौरान देशी कट्टा दिखाते समय अचानक गोली चल गई, जो होटल संचालक रामदास उर्फ रामकुमार के सीने में जा लगी। घटना के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, 7 अगस्त को होटल कर्मचारी रणजीत कुमार ने सदर थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी महिपाल बिश्नोई होटल में खाना खाने आया था। खाना खाने के बाद उसने चाय बनाने के लिए कहा। इसी दौरान होटल संचालक रामदास और महिपाल के बीच हंसी-मजाक चल रहा था। आरोप है कि महिपाल अपना देशी कट्टा दिखा रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। गोली रामदास के सीने में लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर गया। घटना के बाद घायल रामदास को तत्काल उपचार के लिए ले जाया गया। उसे जोधपुर ले जाते समय रास्ते में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में रामदास की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस, डीएसटी और कोबरा टीम की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए उसके मोबाइल नंबरों की सीडीआर का विश्लेषण किया और रूट चार्ट तैयार किया। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और पुलिस इंटेलिजेंस की मदद ली गई। तकनीकी जांच और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिपाल गोदारा पुत्र राणाराम बिश्नोई, निवासी गोदारों का बास, नांदिया प्रभावती, जिला जोधपुर को नागौर शहर से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत पहले से तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना में हथियार के इस्तेमाल समेत अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले में सदर थानाधिकारी किताब चौधरी, डीएसटी प्रभारी सुरेश कस्वा समेत पुलिस टीम के जवानों ने कार्रवाई में भूमिका निभाई।
पंजाब: रक्षाबंधन पर शिव मार्केट में लगा लंगर, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेश: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, 879 करोड़ की 347 परियोजनाओं की मिली सौगात
उत्तर प्रदेश: एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में IG के काफिले के 5 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप
Mobile Phone Dispute: मोबाइल को लेकर हुआ विवाद का दुखद अंत, बेटे और माता-पिता की हुई मौत