Contact for Advertisement 9354759354


Mira Bhayandar Crime: मां को बचाने गया बेटा पिता के हमले का शिकार, पारिवारिक विवाद में 24 वर्षीय युवक की मौत

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Shikha , राजस्थान  Edited By: Shikha, Date: 30/07/2026 03:14:42 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 30/07/2026 03:14:42 pm
Share:

संक्षेप

महाराष्ट्र: ठाणे जिले के मीरा-भायंदर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पारिवारिक विवाद के दौरान 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

विस्तार

महाराष्ट्र: ठाणे जिले के मीरा-भायंदर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पारिवारिक विवाद के दौरान 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपनी मां को पिता के हमले से बचाने के लिए बीच में आया था, लेकिन इसी दौरान पिता का वार बेटे को लग गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस के अनुसार, यह मामला उत्तन सागरी पुलिस थाना क्षेत्र का है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि परिवार में एक रिश्तेदार के सगाई समारोह में जाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हुआ था। मामूली कहासुनी देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि मामला हिंसा तक पहुंच गया। आरोप है कि गुस्से में आकर पिता ने घर में मौजूद धारदार वस्तु से अपनी पत्नी पर हमला करने की कोशिश की।

मां को बचाने पहुंचा बेटा, हमले में गंवाई जान

जब युवक ने पिता को मां पर हमला करने से रोकने की कोशिश की तो वह बीच में आ गया। इसी दौरान पिता का वार बेटे को लग गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही गिर पड़ा। परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही उत्तन सागरी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की हत्या समेत अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।

तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया आरोपी

भायंदर पश्चिम विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त कन्हैया थोरात ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद के दौरान हुई वारदात सामने आया है। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के समय पूरा विवाद किस तरह बढ़ा। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर दिखाया है कि घरेलू विवाद किस तरह भयावह रूप ले सकते हैं और परिवार के रिश्तों को गहरी चोट पहुंचा सकते हैं।
 

Related News

Lizard Found in Food: भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में भोजन में छिपकली निकलने का मामला आया सामने, 13 बच्चे हुए बीमार

मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार

मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू

मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित

मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग

मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन


Featured News