Contact for Advertisement 9354759354


Mhow-Neemuch Highway Bus Accident: महू-नीमच हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, स्लीपर बस पलटने से 28 यात्री हुए घायल

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Shikha , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha, Date: 04/09/2026 04:56:03 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 04/09/2026 04:56:03 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: रतलाम में महू-नीमच हाईवे पर गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: रतलाम में महू-नीमच हाईवे पर गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रत्तागिरी फंटे के पास बारिश के दौरान अजमेर से नासिक जा रही स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 28 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही बिलपांक थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान के अनुसार हादसा रात करीब एक बजे हुआ। बस रत्तागिरी फंटे के पास कर्व वाले हिस्से में पहुंची थी। इसी दौरान बारिश के कारण चालक का बस पर नियंत्रण बिगड़ गया और बस स्लीप होकर पलट गई। चालक ने बस को संभालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक भर्ती यात्रियों की हालत फिलहाल ठीक है। कुछ यात्रियों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर होने की जानकारी भी सामने आई है। घायलों में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। 11 से 12 साल के बच्चों समेत करीब 60 साल तक के यात्री इस हादसे में घायल हुए हैं। बस में सवार अधिकांश यात्री राजस्थान के अलग-अलग जिलों के रहने वाले बताए गए हैं, जबकि कुछ यात्री मंदसौर जिले के भी हैं।

महू-नीमच हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों को लेकर चिंता बढ़ गई है। रत्तागिरी फंटे के इसी कर्व के पास कुछ दिन पहले भी एक गंभीर कार दुर्घटना हुई थी। उस हादसे में चार दोस्तों की कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी और दो घायल हुए थे। उस हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताई गई थी। लगातार दो हादसों के बाद रत्तागिरी फंटे का यह हिस्सा हादसों के लिहाज से संवेदनशील नजर आ रहा है। रात, बारिश और कर्व वाला रास्ता वाहन चालकों के लिए चुनौती बन रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Related News

Lizard Found in Food: भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में भोजन में छिपकली निकलने का मामला आया सामने, 13 बच्चे हुए बीमार

मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार

मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू

मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित

मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग

मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन


Featured News