Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट दूर करने में संत हिरदाराम साहिब का दिखा अहम योगदान

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 19/09/2026 12:50:36 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 19/09/2026 12:50:36 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: समाजसेवी गुरदास रामचंदानी ने बताया कि संत हिरदाराम साहिब जी ने अपने जीवनकाल में ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां की समस्याओं को करीब से जाना।

विस्तार

मध्य प्रदेश: समाजसेवी गुरदास रामचंदानी ने बताया कि संत हिरदाराम साहिब जी ने अपने जीवनकाल में ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां की समस्याओं को करीब से जाना। इस दौरान उन्हें ग्रामीण अंचलों में पेयजल की गंभीर समस्या के बारे में जानकारी मिली। समस्या को देखते हुए उन्होंने तत्काल अपने सेवकों को ग्रामीण क्षेत्रों में हैंडपंप लगवाने और कुओं की स्थापना कराने के निर्देश दिए।

गुरदास रामचंदानी के अनुसार, संत हिरदाराम साहिब जी सदैव गरीब, दीन-दुखियों और वंचित वर्गों की सेवा के लिए समर्पित रहे। उनका मानना था कि जरूरतमंद और पीड़ित मानव की सेवा करना ही ईश्वर की सच्ची भक्ति है। इसी भावना के तहत उन्होंने ग्रामीण एवं पिछड़े क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने बताया कि संत हिरदाराम साहिब जी की संस्थाओं, विशेष रूप से जीव सेवा संस्थान तथा उनके उत्तराधिकारी श्रद्धेय सिद्ध भाऊजी के मार्गदर्शन में समय-समय पर ग्रामीण, आदिवासी और आर्थिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों में पेयजल संकट दूर करने के लिए हैंडपंप लगवाने और पुराने कुओं की मरम्मत कराने का कार्य किया जाता रहा है।

समाजसेवी ने कहा कि इन प्रयासों का लाभ आज भी कई ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मिल रहा है। जहां कभी लोगों को पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, वहां संतों की सेवा भावना और उनके द्वारा कराए गए कार्यों के कारण आज पानी की उपलब्धता बेहतर हुई है।

गुरदास रामचंदानी ने कहा कि संत हिरदाराम साहिब जी का जीवन समाज सेवा, मानव कल्याण और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरणादायी रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था के लिए किए गए उनके प्रयास आज भी उनकी सेवा भावना की मिसाल बने हुए हैं।

Related News

Lizard Found in Food: भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में भोजन में छिपकली निकलने का मामला आया सामने, 13 बच्चे हुए बीमार

मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार

मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू

मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित

मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग

मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन


Featured News