Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर आवास पहुंचकर लोगों ने दी श्रद्धांजलि, परिवार ने जताया आभार

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: md anish, Date: 10/08/2026 12:24:14 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 10/08/2026 12:24:14 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: रसड़ा के लोकप्रिय विधायक श्री उमाशंकर सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। 

विस्तार

मध्य प्रदेश: रसड़ा के लोकप्रिय विधायक श्री उमाशंकर सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद खनवर स्थित आवास पर पहुंचकर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों और रसड़ा के लोगों ने दिवंगत विधायक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में श्रीमती सुषमा शेखर, ब्लॉक प्रमुख घोसी सुजीत सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सपा बलिया विश्राम यादव, मृगेंद्र राम त्रिपाठी, प्रत्युष प्रधान, रामचंद्र सिंह प्रधान, आकाश सिंह सनी, पूर्व चेयरमैन रसड़ा वशिष्ठ नारायण सोनी, मुख्य मंडल प्रभारी आजमगढ़ इंदु देवी, नगर पालिका रसड़ा अध्यक्ष अजय राजभर, भारतीय भैरव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य राजभर, पूर्व छात्र नेता लखनऊ विश्वविद्यालय मान सिंह सेंगर, पूर्व प्रमुख रसड़ा अनिल सिंह सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

इसके अलावा पूर्व मंडल अध्यक्ष नगरा अरविंद सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि पवन सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रसड़ा अनिल सिंह, सतवीर सिंह मंटू, संजय यादव, करणी सेना के जिलाध्यक्ष कमलेश सिंह सुखन, नगर पंचायत परतावल के अध्यक्ष सतीश मद्धेसिया, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका बलिया संजय उपाध्याय, भाजपा नेता पप्पू सिंह, शेषनाथ राय, उपेंद्र सिंह, सच्चिता सिंह, विजय सिंह बागी, अरविंद राय और पूर्व सभासद सूर्य प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग आवास पहुंचे। पत्रकारों, छात्र नेताओं और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी दिवंगत विधायक को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सभी ने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

परिवार की ओर से कहा गया कि इस दुख की घड़ी में लोगों द्वारा दिखाई गई आत्मीयता, स्नेह और संवेदना उनके लिए बड़ा संबल है। उन्होंने कहा कि उमाशंकर सिंह ने अपना पूरा जीवन जनसेवा, समाजहित और रसड़ा की जनता के सुख-दुख के लिए समर्पित किया। क्षेत्र की जनता के प्रति उनका लगाव और सेवा भावना ही उनकी सबसे बड़ी पहचान रही।

परिवार ने कहा कि दिवंगत विधायक की स्मृतियां, उनके विचार और जनसेवा का आदर्श हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। लोगों की ओर से मिल रहा सम्मान इस बात का प्रमाण है कि उमाशंकर सिंह का व्यक्तित्व केवल उनके परिवार तक सीमित नहीं था, बल्कि वे अपने क्षेत्र के लोगों के दिलों में विशेष स्थान रखते थे।

Related News

Lizard Found in Food: भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में भोजन में छिपकली निकलने का मामला आया सामने, 13 बच्चे हुए बीमार

मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार

मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू

मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित

मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग

मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन


Featured News