-
☰
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर में दिव्यांशी (रेखा) वतनानी ने सेवा और प्रसादी वितरण के साथ मनाया जन्मदिन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर भक्तों की आस्था के केंद्र मां कालका चौराहा स्थित जय मां काली मंदिर में समाजसेविका और मंदिर की सेवादारी दिव्यांशी (रेखा) वतनानी का जन्मदिन सेवा कार्य के रूप में मनाया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर भक्तों की आस्था के केंद्र मां कालका चौराहा स्थित जय मां काली मंदिर में समाजसेविका और मंदिर की सेवादारी दिव्यांशी (रेखा) वतनानी का जन्मदिन सेवा कार्य के रूप में मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर दिव्यांशी (रेखा) वतनानी अपने बेटे रोनक वतनानी, ससुर मोहन वतनानी और चांदनी रामचंदानी के साथ मां काली मंदिर पहुंचीं। मंदिर समिति की ओर से उन्हें माता की चुनरी पहनाकर और श्रीफल भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर दिव्यांशी (रेखा) वतनानी, रोनक वतनानी, मोहन वतनानी और चांदनी रामचंदानी ने मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच विशेष भोजन प्रसादी का वितरण किया। मंदिर समिति के महासचिव कमलेश रायचंदानी ने बताया कि दिव्यांशी (रेखा) वतनानी के संत सिटी हॉस्पिटल में जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद की जाती है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद महिलाओं को कई बार कम लागत में या नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सामान्य प्रसव को भी प्राथमिकता दी जाती है। उनके अनुसार, जरूरतमंद लोगों की सेवा के कारण वतनानी परिवार को क्षेत्रवासियों का सहयोग और शुभकामनाएं मिलती रहती हैं। कार्यक्रम में मंदिर समिति के संस्थापक अध्यक्ष जगदीश कुमार रायचंदानी, महासचिव कमलेश रायचंदानी, पंडित गया दास पांडे, सह पंडित मनोज पांडे, मुन्ना आडतानी, जय आसनानी, सुरेश चंदवानी, ओम प्रकाश सेन, जयंत सेन, हरीश कुमार लालवानी, जोनी कुमार मूलचंदानी, राजकुमार रायचंदानी, राकेश आदनानी, प्रकाश थदानी और रूबी राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार
मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू
मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित
मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग
मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन