-
☰
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर में गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, क्रेशर बस्ती में चलाया सफाई अभियान
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम नगर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक मारण ने की। उन्होंने कहा कि देश की आजादी में महात्मा गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गांधी ने दुनिया को अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि देश और लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए अहिंसा और शांति के मूल्यों को अपनाना जरूरी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक दीपानी ने लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने किसान और जवान को देश की मजबूती का आधार बताया। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में जवानों और देश के विकास में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधु चांदवानी ने कहा कि देश महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को कभी नहीं भुला सकता। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता महेश गुरबानी ने किया, जबकि आभार उप ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम लालवानी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर त्रिलोक दीपानी, अशोक मारण, माधु चांदवानी, घनश्याम लालवानी, महेश गुरबानी, मनोहर सतानी, विष्णु मारण, प्रकाश विधानी, सुरेश सिंगरोली, राजेश लीलानी, आत्माराम सूर्यवंशी, जगदीश सांवले, राजकुमार धानुक, शम्मी गंगवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। क्रेशर बस्ती में चलाया सफाई अभियान महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पार्षद अशोक मारण के नेतृत्व में क्रेशर बस्ती, भौंरी में सफाई अभियान भी चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। अशोक मारण ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को महत्वपूर्ण बताया था। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने और स्वच्छता के लिए व्यक्तिगत स्तर पर योगदान देने की अपील की।
मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार
मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू
मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित
मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग
मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन