-
☰
मध्य प्रदेश: BSP का शक्ति प्रदर्शन, बारिश में भी जुटे हजारों कार्यकर्ता, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: भोपाल में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समीक्षा बैठक ने यह साफ कर दिया कि बसपा अब सिर्फ मैदान में नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की सियासत के केंद्र में वापसी कर रही है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: भोपाल में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता समीक्षा बैठक ने यह साफ कर दिया कि बसपा अब सिर्फ मैदान में नहीं, बल्कि मध्य प्रदेश की सियासत के केंद्र में वापसी कर रही है। आसमान से बारिश थी और जमीन पर बहुजन समाज पार्टी के हजारों जुझारू कार्यकर्ताओं का जोश कार्यक्रम स्थल का हाल कार्यकर्ताओं से भर गया, लेकिन जोश इतना बड़ा था कि बाहर भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम डटा रहा। बारिश भी कार्यकर्ताओं के कदम नहीं रोक सकी। यह भीड़ किसी कुर्सी या सत्ता के लालच में नहीं आई थी, यह भीड़,बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के मिशन,मान्यवर कांशीराम साहब के संघर्ष और माननीय बहन मायावती जी के नेतृत्व में बहुजन समाज के सम्मान, अधिकार और सत्ता की लड़ाई को आगे बढ़ाने आई थी। बैठक में हाल ही में दिवंगत हुए विधायक स्वर्गीय श्री उमाशंकर जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई उनके संघर्ष और योगदान को बहुजन समाज सदैव याद रखेगा। आज राजधानी भोपाल मध्य प्रदेश से एक संदेश साफ है, अब बहुजन समाज चुप बैठने वाला नहीं है अब संगठन बूथ तक जाएगा अब कार्यकर्ता घर-घर जाएगा अब बहुजन समाज अपनी राजनीतिक ताकत दिखाएगा मध्य प्रदेश की राजनीति में आने वाला समय बदलाव का समय है। जिसे कमजोर समझने की भूल की गई, वही ताकत अब मैदान में उतर चुकी है।
पंजाब: रक्षाबंधन पर शिव मार्केट में लगा लंगर, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेश: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, 879 करोड़ की 347 परियोजनाओं की मिली सौगात
उत्तर प्रदेश: एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में IG के काफिले के 5 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप
Mobile Phone Dispute: मोबाइल को लेकर हुआ विवाद का दुखद अंत, बेटे और माता-पिता की हुई मौत