Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: प्रियंका साकेत हत्याकांड को लेकर सीधी में बीएसपी का पैदल मार्च, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: md anish, Date: 13/08/2026 12:39:53 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 13/08/2026 12:39:53 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: सीधी प्रियंका साकेत के अपहरण के बाद उसे कथित रूप से जलाकर मार दिए जाने की गंभीर घटना को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने 10 अगस्त 2026 को सीधी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: सीधी प्रियंका साकेत के अपहरण के बाद उसे कथित रूप से जलाकर मार दिए जाने की गंभीर घटना को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने 10 अगस्त 2026 को सीधी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। घटना में प्रियंका के माता-पिता का आरोप है कि इस वारदात में करीब 6-7 लोग शामिल हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। परिजनों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच कर घटना में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

इसी मांग को लेकर बीएसपी प्रदेश अध्यक्ष जियालाल अहिरवार जी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं माताओं-बहनों एवं बड़ी संख्या में आम लोगों ने पैदल मार्च निकाला प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर सीधी को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच तथा सभी कथित आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश प्रभारी कमलेश कुमार बौद्ध, जॉन प्रभारी रमेश साकेत, जिला अध्यक्ष रामखिलवन रजक सहित बीएसपी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी से प्रदर्शन ने व्यापक रूप लिया।

 

बीएसपी नेताओं ने कहा कि प्रियंका साकेत के परिवार को न्याय मिलना चाहिए और पुलिस को परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए प्रत्येक पहलू की जांच करनी चाहिए प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाए। ज्ञापन के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, सभी दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की बीएसपी नेताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, पार्टी इस मुद्दे को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।