Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के अवतरण दिवस पर बजरंग सेना समिति ने देश की खुशहाली की करी अरदास 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , मध्य प्रदेश  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 22/09/2026 01:16:23 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 22/09/2026 01:16:23 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भोपाल संत हिरदाराम नगर में बजरंग सेना समिति द्वारा परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी के अवतरण दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने संत हिरदाराम साहिब जी के समक्ष देश में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अरदास की।

विस्तार

मध्य प्रदेश: भोपाल संत हिरदाराम नगर में बजरंग सेना समिति द्वारा परमहंस संत हिरदाराम साहिब जी के अवतरण दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने संत हिरदाराम साहिब जी के समक्ष देश में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अरदास की।

समिति अध्यक्ष कमलेश देवानी ने संत हिरदाराम साहिब जी के जीवन और उनके सेवा कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि संतों का जीवन मानवता के कल्याण और समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि संत हिरदाराम साहिब जी ने अपना पूरा जीवन पीड़ित एवं जरूरतमंद मानव की सेवा के लिए समर्पित किया और उनके सेवा कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

उन्होंने कहा कि संत हिरदाराम साहिब जी की सेवा भावना के कारण बैरागढ़ क्षेत्र को एक नई पहचान मिली और आज यह क्षेत्र संत हिरदाराम नगर के नाम से जाना जाता है। उनके सेवा, त्याग और मानव कल्याण के कार्यों को समाज सदैव श्रद्धा के साथ याद करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने देश में शांति, खुशहाली और सामाजिक सद्भाव कायम रहने की कामना की। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार रुप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी, उपाध्यक्ष महेश खटवानी, राज बिजोरिया, जीतू शिवनानी, महासचिव गुरदास रामचंदानी, सलाहकार नानक दादलानी, अर्चक पुरोहित पंडित राज कुमार गर्ग, सचिव रमेश कुमार तोलानी, विष्णु नाथानी, एडवोकेट बृज किशोर सेन, शमी गंगवानी, राजेश केवलानी और नीरज मेहर सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related News

Lizard Found in Food: भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में भोजन में छिपकली निकलने का मामला आया सामने, 13 बच्चे हुए बीमार

मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार

मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू

मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित

मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग

मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन


Featured News