-
☰
हरियाणा: नवजात तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, ₹5 हजार के इनामी समेत 2 आरोपी पंजाब से हुए गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: बहादुरगढ़ झज्जर कमिश्नरेट की पुलिस मुख्यालय डीसीपी दीप्ति गर्ग के कुशल नेतृत्व में नवजात बच्चों की तस्करी से जुड़े मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट व CIA-2 बहादुरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है।
विस्तार
हरियाणा: बहादुरगढ़ झज्जर कमिश्नरेट की पुलिस मुख्यालय डीसीपी दीप्ति गर्ग के कुशल नेतृत्व में नवजात बच्चों की तस्करी से जुड़े मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट व CIA-2 बहादुरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने ₹5 हजार के इनामी आरोपी सहित दो आरोपियों को श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब से गिरफ्तार कर बहादुरगढ़ लाया है।इस मामले की जानकारी देते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परगट सिंह उर्फ लड्डी पुत्र बलकार सिंह निवासी लाहौरिया बस्ती, जलालाबाद रोड, श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब तथा मुखपाल सिंह उर्फ मुख्या पुत्र गुरदीप सिंह निवासी साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह नगर, बर्तन फैक्टरी के सामने, मलोट रोड, श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब के रूप में हुई है। इनमें परगट सिंह उर्फ लड्डी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित था। एंटी व्हीकल थेफ्ट झज्जर प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दोनों टीमों ने कई दिनों तक लगातार मेहनत की। तकनीकी इनपुट, मोबाइल फोन से संबंधित जानकारी, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और जमीनी स्तर पर प्राप्त सूचनाओं का आपस में मिलान किया गया। तकनीकी जानकारी को विकसित करते हुए पुलिस टीम ने पंजाब में आरोपियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी और सटीक कार्ययोजना के तहत श्री मुक्तसर साहिब से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस द्वारा पहले ही 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 23 हो गई है। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां पुलिस ने मामले की गहन जांच और आरोपियों से पूछताछ के लिए 8 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान गिरोह के अन्य सदस्यों तथा नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी जुटाई जाएगी।एंटी व्हीकल थेफ्ट व CIA-2 बहादुरगढ़ की संयुक्त कार्रवाई पुलिस की तकनीकी दक्षता, आपसी समन्वय, कड़ी मेहनत, सूझबूझ और प्रभावी कार्यशैली का उदाहरण है। पुलिस का प्रयास है कि इस पूरे नेटवर्क की प्रत्येक कड़ी को उजागर कर इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
पंजाब: रक्षाबंधन पर शिव मार्केट में लगा लंगर, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेश: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, 879 करोड़ की 347 परियोजनाओं की मिली सौगात
उत्तर प्रदेश: एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में IG के काफिले के 5 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप
Mobile Phone Dispute: मोबाइल को लेकर हुआ विवाद का दुखद अंत, बेटे और माता-पिता की हुई मौत