-
☰
हरियाणा: हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार रखने के मामले में सुनील काला गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुनील उर्फ मोटा काला पुत्र सूबे सिंह, निवासी वार्ड नंबर 8 आदमपुर को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
हरियाणा: हिसार अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुनील उर्फ मोटा काला पुत्र सूबे सिंह, निवासी वार्ड नंबर 8 आदमपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पीओ स्टाफ की टीम ने आरोपी को आदमपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना आदमपुर में दर्ज FIR नंबर 168/2026 के तहत धारा 25(1-B)(a) आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए थाना आदमपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सुनील उर्फ मोटा काला के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मारपीट, धमकी, हथियार रखने, डकैती सहित अन्य धाराओं में दर्ज मामले शामिल हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ थाना आदमपुर और थाना सदर हिसार में वर्ष 2014 से 2026 तक कुल 9 मामले दर्ज पाए गए हैं। इनमें आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले भी शामिल हैं। हिसार पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों और अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।
पंजाब: रक्षाबंधन पर शिव मार्केट में लगा लंगर, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेश: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, 879 करोड़ की 347 परियोजनाओं की मिली सौगात
उत्तर प्रदेश: एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में IG के काफिले के 5 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप
Mobile Phone Dispute: मोबाइल को लेकर हुआ विवाद का दुखद अंत, बेटे और माता-पिता की हुई मौत