-
☰
हरियाणा: पुलिस लाइन मानेसर में स्वतंत्रता दिवस और तीज समारोह का भव्य आयोजन, बुजुर्गों की दौड़ बनी आकर्षण का केंद्र
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: गुरुग्राम पुलिस लाइन मानेसर में स्वतंत्रता दिवस एवं तीज समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास, देशभक्ति और आपसी भाईचारे के माहौल में किया गया।
विस्तार
हरियाणा: गुरुग्राम पुलिस लाइन मानेसर में स्वतंत्रता दिवस एवं तीज समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास, देशभक्ति और आपसी भाईचारे के माहौल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीसीपी मानेसर श्रीमती परबीना पी., आईपीएस ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए 100 मीटर और 800 मीटर दौड़ सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं, जबकि महिलाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयोजित दौड़ प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बुजुर्गों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लेकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान डीसीपी मानेसर परबीना पी. ने बच्चों, महिलाओं और पुलिस लाइन के निवासियों को संबोधित करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ परिवार और समाज पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। समाज को नशामुक्त बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बच्चों और युवाओं को पढ़ाई के साथ खेलकूद में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। डीसीपी ने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। वरिष्ठ नागरिकों की दौड़ में उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना करते हुए डीसीपी ने कहा कि उम्र उत्साह और सक्रियता की राह में बाधा नहीं है। उन्होंने कहा कि नियमित शारीरिक गतिविधियां स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए बेहद जरूरी हैं। आरडब्ल्यूए पुलिस लाइन मानेसर द्वारा आयोजित इस समारोह में सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति, उमंग, उत्साह और सामाजिक एकता का माहौल देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य विभिन्न पीढ़ियों को एक मंच पर लाकर खेल भावना, स्वास्थ्य, अनुशासन और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना रहा।
पंजाब: रक्षाबंधन पर शिव मार्केट में लगा लंगर, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेश: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, 879 करोड़ की 347 परियोजनाओं की मिली सौगात
उत्तर प्रदेश: एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में IG के काफिले के 5 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप
Mobile Phone Dispute: मोबाइल को लेकर हुआ विवाद का दुखद अंत, बेटे और माता-पिता की हुई मौत