Contact for Advertisement 9354759354


हरियाणा: सोलर पैनल की तार चोरी का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक हुई बरामद

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , हरियाणा  Edited By: md anish, Date: 18/08/2026 10:33:39 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 18/08/2026 10:33:39 am
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हिसार पुलिस की थाना अग्रोहा टीम ने श्यामसुख गांव के खेतों में लगे सोलर पैनलों की तार चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस की थाना अग्रोहा टीम ने श्यामसुख गांव के खेतों में लगे सोलर पैनलों की तार चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रदीप कुमार पुत्र रामकुमार निवासी मीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एएसआई सुभाष ने बताया कि इस संबंध में राजेंद्र पुत्र अमीलाल निवासी श्यामसुख की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था।

 

शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसके खेत में लगे सोलर पैनलों से अज्ञात व्यक्ति तार चोरी करके ले गए हैं। मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया तथा वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल को बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


पुलिस जांच के दौरान वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी पर पहले से तीन चौरी के मामले दर्ज। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि चोरी की वारदातों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल व्यक्तियों को बख्शा नहीं जाएगा।