-
☰
हरियाणा: स्वतंत्रता दिवस पर हिसार पुलिस के 8 कर्मचारियों का सम्मान, सांसद नवीन जिंदल ने प्रदान किए प्रशस्ति पत्र
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिसार में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सराहनीय सेवाओं के लिए हिसार पुलिस के 8 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
विस्तार
हरियाणा: हिसार 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हिसार में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और सराहनीय सेवाओं के लिए हिसार पुलिस के 8 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान पुलिस विभाग में समर्पण और मेहनत के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने वाले PSI पूजा, PSI सीमा, ASI किरण बाला, ASI वीरेंद्र, ASI भूप सिंह, ASI सुभाष चंद्र, EHC दिनेश कुमार और ASI मदन लाल को सम्मानित किया गया। ASI मदन लाल हिसार पुलिस के पुलिस प्रवक्ता भी हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिसार ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया गया कार्य विभाग की कार्यप्रणाली को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाता है। एसपी ने कहा कि हिसार पुलिस के अधिकारी और जवान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध की रोकथाम करने, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। ऐसे सम्मान पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के साथ-साथ अन्य कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं। पुलिस प्रशासन ने सभी सम्मानित पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इसी निष्ठा और ऊर्जा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
पंजाब: रक्षाबंधन पर शिव मार्केट में लगा लंगर, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
उत्तर प्रदेश: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, 879 करोड़ की 347 परियोजनाओं की मिली सौगात
उत्तर प्रदेश: एम्स रायबरेली में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी ओपीडी शुरू, सप्ताह में दो दिन मिलेगी सुविधा
उत्तर प्रदेश: रायबरेली में IG के काफिले के 5 वाहन आपस में टकराए, मचा हड़कंप
Mobile Phone Dispute: मोबाइल को लेकर हुआ विवाद का दुखद अंत, बेटे और माता-पिता की हुई मौत