Contact for Advertisement 9354759354


Gang War: दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की हुई गोली मारकर हत्या, टिल्लू गैंग ने ली जिम्मेदारी, गैंगवॉर की जताई गई आशंका

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Shikha , दिल्ली  Edited By: Shikha, Date: 01/08/2026 01:35:48 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 01/08/2026 01:35:48 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दिल्ली के कंझावला थाना क्षेत्र के कराला गांव में गुरुवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

विस्तार

दिल्ली: दिल्ली के कंझावला थाना क्षेत्र के कराला गांव में गुरुवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस शुरुआती जांच में इस घटना को गैंगवॉर और पुरानी रंजिश से जोड़कर देख रही है। जानिए पूरी खबर। 

बाइक पर आए तीन बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

मृतक की पहचान 37 वर्षीय हरीश के रूप में हुई है और पुलिस के अनुसार, हरीश गुरुवार रात करीब 11 बजे अपना ऑफिस बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर आए तीन बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से हरीश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक हरीश के खिलाफ भी पहले से दर्ज थे कई आपराधिक मामले

घटना की सूचना मिलते ही कंझावला थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान सामने आया है कि मृतक हरीश के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज थे। साथ ही उसके गोगी गैंग के कुछ सदस्यों से करीबी संबंध होने की बात भी सामने आई है। इसी आधार पर पुलिस हत्या को गैंग से जुड़ी रंजिश के एंगल से भी जांच रही है।

 टिल्लू गैंग ने ली हत्या की ज़िम्मेदारी 

वहीं, हत्या के बाद टिल्लू गैंग से जुड़े कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े चिकू धनखड़ पर भी शक जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन पैरोल अवधि समाप्त होने के बाद भी उसने सरेंडर नहीं किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही वारदात में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 

Related News

Lizard Found in Food: भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में भोजन में छिपकली निकलने का मामला आया सामने, 13 बच्चे हुए बीमार

मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार

मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू

मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित

मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग

मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन


Featured News