Contact for Advertisement 9354759354


Chhattisgarh Crime News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का हुआ दर्दनाक अंत, प्रेमी ने युवती की हत्या कर शव को तालाब में फेंका

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Shikha , छत्तीसगढ़  Edited By: Shikha, Date: 05/08/2026 05:21:54 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 05/08/2026 05:21:54 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

विस्तार

छत्तीसगढ़: रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने WRS कॉलोनी स्थित तालाब में मिले युवती के शव की पहचान टिकरापारा निवासी नंदनी जैन के रूप में की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती की हत्या उसके प्रेमी करण तांडी ने की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, नंदनी जैन और करण तांडी की करीब तीन साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और वे लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहे। हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते में विवाद चल रहा था।

जांच में पता चला है कि आरोपी को अपनी प्रेमिका पर किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। पुलिस का आरोप है कि घटना वाले दिन भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने शव को छिपाने की कोशिश की और उसे रायपुर की WRS कॉलोनी स्थित तालाब में फेंक दिया। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने तालाब में युवती का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, युवती के गले में फंदा और मुंह में कपड़ा मिला था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर मृतका की पहचान की और जांच करते हुए आरोपी तक पहुंच गई। फिलहाल आरोपी करण तांडी पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।