Contact for Advertisement 9354759354


बिहार: भीषण आग में किसान का पशुधन स्वाहा, बसपा विधायक सतीश यादव ने दिलाया मुआवजे का भरोसा

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Fulchand Malviya , बिहार  Edited By: md anish, Date: 31/07/2026 06:00:42 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: md anish,
  • Date:
  • 31/07/2026 06:00:42 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: एक किसान को अपने पशुओं से बहुत मुहब्बत होती है। किसान के लिए उनके द्वारा पाले गए पशु ही उनका असली 'पशुधन' होते हैं।

विस्तार

बिहार: एक किसान को अपने पशुओं से बहुत मुहब्बत होती है। किसान के लिए उनके द्वारा पाले गए पशु ही उनका असली 'पशुधन' होते हैं। आसान शब्दों में कहें तो किसान के लिए वे बैंक के एटीएम (ATM) के समान हैं खेती के लिए खाद-तेल की जरूरत हो, परिवार में किसी की दवाई का खर्च हो या बच्चों की पढ़ाई का—ये सारे खर्च किसान गाय, भैंस और बकरी का दूध बेचकर ही पूरे करते हैं। अगर कभी ज्यादा पैसों की जरूरत पड़ती है, तो वे इन्हीं पशुओं को बेचकर अपनी जरूरतें और जीवन के सारे सपने पूरे करते हैं। 
बीती रात बिहार के कैमूर जिले के तपोवन निवासी लाल मोहर यादव जी के घर में भयानक आग लगने से इसी पशुधन पर कहर बरपा  इस भीषण आग में झुलसकर आठ बकरियां और एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई बाकी चार भैंसें भी 95% तक जल चुकी हैं।

 

उनका इलाज तो चल रहा है, लेकिन उनके बचने की संभावना बहुत कम है लाल मोहर यादव जी के जीवन भर की जमा-पूंजी यही पशु थे। पशुओं के जलने के साथ ही उनके सारे सपनों में भी आग लग गई, मानो पल भर में सब कुछ खत्म हो गया हो। इन विपरीत परिस्थितियों में भी किसान स्वभाव से बहुत साहसी होता है इस दर्दनाक हादसे की सूचना जैसे ही मिली, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र कैमूर के बसपा विधायक सतीश कुमार सिंह यादव तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने पीड़ित लाल मोहर यादव और उनके परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस विकट घड़ी में उनके साथ मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिया। विधायक सतीश यादव ने बिना देरी किए मौके से ही स्थानीय अंचलाधिकारी सीओ से बात की और इस भीषण नुकसान का आकलन कर पीड़ित किसान परिवार को अविलंब सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया, ताकि इस भारी नुकसान से उबरने में उनकी मदद की जा सके।