Contact for Advertisement 9354759354


Azadpur Mandi Firing: हेलमेट पहने तीन हमलावरों ने कारोबारी पर बरसाईं गोलियां, सात गोलियां लगने से कारोबारी की हुई मौत

- Photo by : social media

दिल्ली  Published by: Shikha , दिल्ली  Edited By: Shikha, Date: 09/09/2026 12:57:25 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by: Shikha ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 09/09/2026 12:57:25 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दिल्ली की आजादपुर मंडी में सोमवार देर रात हरी धनिया के कारोबारी मोहम्मद आलम (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हेलमेट पहने तीन हमलावरों ने उनकी दुकान पर पहुंचकर फायरिंग की।

विस्तार

दिल्ली: दिल्ली की आजादपुर मंडी में सोमवार देर रात हरी धनिया के कारोबारी मोहम्मद आलम (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हेलमेट पहने तीन हमलावरों ने उनकी दुकान पर पहुंचकर फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में आलम के शरीर पर गोली लगने के सात घाव मिले हैं। गंभीर हालत में उन्हें बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद आलम अपने भाई अब्दुल सत्तार और परिवार के साथ जहांगीरपुरी के एच-4 ब्लॉक में रहते थे। वह मूल रूप से बिहार के सहरसा के रहने वाले थे और आजादपुर मंडी में हरे धनिया का कारोबार करते थे। उनके भाई के मुताबिक, आलम करीब चार महीने गांव में रहने के बाद हाल ही में दिल्ली लौटे थे।सोमवार देर रात आलम मंडी में अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान हेलमेट पहने तीन हमलावर वहां पहुंचे और उन पर फायरिंग शुरू कर दी। परिवार का आरोप है कि हमलावरों में एक महिला भी शामिल थी। गोलीबारी के बाद आरोपी पैदल ही मौके से फरार हो गए। अचानक हुई फायरिंग से मंडी में अफरातफरी मच गई।

शरीर पर मिले सात गोली के घाव

नॉर्थ-वेस्ट जिले की डीसीपी आकांक्षा यादव के अनुसार, रात करीब पौने एक बजे आदर्श नगर थाना पुलिस को बाबू जगजीवन राम अस्पताल से एक कारोबारी को गोली लगने की सूचना मिली। पुलिस टीम अस्पताल पहुंची, लेकिन तब तक डॉक्टर आलम को मृत घोषित कर चुके थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से कई खोखे और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कारोबारी विवाद में हत्या की आशंका

परिवार ने पुलिस को बताया कि मोहम्मद आलम का कुछ लोगों से कारोबार को लेकर विवाद चल रहा था। आलम ने इस विवाद की जानकारी अपने भाई को भी दी थी। इसी आधार पर परिवार ने कारोबारी रंजिश को हत्या की वजह बताया है। हालांकि पुलिस फिलहाल कारोबारी विवाद के अलावा हत्या के अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस हमलावरों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।

Related News

Lizard Found in Food: भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में भोजन में छिपकली निकलने का मामला आया सामने, 13 बच्चे हुए बीमार

मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार

मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू

मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित

मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग

मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन


Featured News