-
☰
गुजरात: आवासीय इलाके के पास बायोमेडिकल वेस्ट दबाने का आरोप, आहवा सिविल अस्पताल पर उठे गंभीर सवाल
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: आहवा के डांग जिले के मुख्यालय आहवा स्थित सिविल अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट के निपटान को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
विस्तार
गुजरात: आहवा के डांग जिले के मुख्यालय आहवा स्थित सिविल अस्पताल में बायोमेडिकल वेस्ट के निपटान को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि 27 सितंबर 2026 की शाम अस्पताल परिसर से बायोमेडिकल वेस्ट उठाकर पास स्थित पुराने टीबी अस्पताल परिसर में गड्ढा खोदकर दबाया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुराने टीबी अस्पताल परिसर में पहले गड्ढा खोदा गया और उसमें कचरा डालने के बाद मिट्टी से ढक दिया गया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो बायोमेडिकल वेस्ट के निपटान की प्रक्रिया और उससे जुड़े नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर कथित तौर पर कचरा दबाया गया, वह आवासीय क्षेत्र के पास है। ऐसे में लोगों ने इस बात को लेकर चिंता जताई है कि जमीन में दबाए गए कचरे का आसपास के वातावरण या बारिश के पानी पर कोई प्रभाव तो नहीं पड़ेगा। मामले में अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि यह स्पष्ट किया जाए कि 27 सितंबर को अस्पताल से कचरा किसने उठाया, उसे पुराने टीबी अस्पताल परिसर में ले जाने की अनुमति किसने दी और उसमें किस प्रकार का बायोमेडिकल वेस्ट था। लोगों की मांग है कि स्वास्थ्य विभाग और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच करें। साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि कथित रूप से दबाए गए कचरे का निपटान किस प्रक्रिया के तहत किया गया। यदि जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की जा रही है। फिलहाल मामले में अस्पताल प्रशासन और जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से आधिकारिक स्पष्टीकरण का इंतजार है।
मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार
मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू
मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित
मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग
मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन