Contact for Advertisement 9354759354


राजस्थान: कामां में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन आयोजित, शिक्षक हितों की मांगों पर हुई चर्चा

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Surendra , राजस्थान  Edited By: Yashoda Bahuguna, Date: 19/09/2026 01:20:20 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Surendra ,
  • Edited By.: Yashoda Bahuguna,
  • Date:
  • 19/09/2026 01:20:20 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: कामा डीग प्राथमिक अध्यापक संघ (लेवल प्रथम), जिला डीग की ओर से जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का आयोजन 18 सितंबर 2026 को राजेंद्र नगर, कोसी रोड, कामां में किया गया। सम्मेलन में जिलेभर से शिक्षकों और संगठन के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विस्तार

राजस्थान: कामा डीग प्राथमिक अध्यापक संघ (लेवल प्रथम), जिला डीग की ओर से जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का आयोजन 18 सितंबर 2026 को राजेंद्र नगर, कोसी रोड, कामां में किया गया। सम्मेलन में जिलेभर से शिक्षकों और संगठन के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

जिला अध्यक्ष रत्तीराम मीना ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भरतपुर संभाग अध्यक्ष जितेंद्र पटेल रहे। वहीं प्रदीप, लक्ष्मीनारायण, मुसरिया सिंह और रघुविंदर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सम्मेलन में संगठन के जिला सचिव अवधेश, जिला संगठन मंत्री राजेश, जिला कोषाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दौरान प्राथमिक शिक्षकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठन की ओर से लेवल प्रथम शिक्षकों को वरिष्ठता और निर्धारित सेवा मानदंडों के अनुसार पदोन्नति के पर्याप्त अवसर देने की मांग उठाई गई। इसके साथ ही लंबे समय से स्थानांतरण की प्रतीक्षा कर रहे तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए पारदर्शी एवं न्यायसंगत स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई।

शिक्षकों ने इंटर्नशिप के दौरान वेतन कटौती और पे प्रोटेक्शन से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान करने की मांग भी रखी। साथ ही शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों के अतिरिक्त भार से मुक्त करने तथा BLO जैसे कार्यों के लिए वैकल्पिक प्रशासनिक व्यवस्था पर विचार करने की मांग की गई। वेतन विसंगतियों के समाधान का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।

संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक हितों से जुड़ी इन मांगों को सरकार और संबंधित विभागीय अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा तथा समस्याओं के शीघ्र समाधान की अपेक्षा की गई। सम्मेलन में संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और आगामी संगठनात्मक कार्ययोजना को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों ने शिक्षक साथियों से एकजुट होकर शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया। शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता के साथ जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
 

Related News

Lizard Found in Food: भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में भोजन में छिपकली निकलने का मामला आया सामने, 13 बच्चे हुए बीमार

मध्य प्रदेश: गरबा प्रशिक्षण कार्यक्रम में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को बांटे गए पुरस्कार

मध्य प्रदेश: नुक्कड़ वाली माता मंदिर में संकल्प के साथ दुर्गा सप्तशती पाठ हुआ शुरू

मध्य प्रदेश: गरबा महोत्सव में बजरंग सेना समिति ने प्रतिभागियों को उपहार देकर किया सम्मानित

मध्य प्रदेश: जय मां काली मंदिर में हवन के साथ नवरात्रि पर्व का हुआ शुभारंभ, पुलिस तैनाती की हुई मांग

मध्य प्रदेश: श्याम सुंदर गोपलानी के इंटरनेशनल डायरेक्टर बनने पर बैंकर्स क्लब ने किया नागरिक अभिनंदन


Featured News