-
☰
मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: भोपाल संत नगर स्थित सुख सागर उदासीन आश्रम में गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: भोपाल संत नगर स्थित सुख सागर उदासीन आश्रम में गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देर रात तक सत्संग और कीर्तन का आयोजन हुआ। इसके बाद विद्युत चालित झूले के माध्यम से गुरु नानक देव जी के अवतरण की झांकी प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम के साथ ही आश्रम में आयोजित कार्तिक महोत्सव का भी समापन हुआ। इस अवसर पर आश्रम के गद्दीशीन महंत बाबा रामदास उदासीन जी का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। संत नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था पूज्य सिंधी पंचायत के पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य नागरिक आश्रम पहुंचे। सभी ने बाबा रामदास जी का शाल और फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने ईश्वर से बाबा जी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की। बाबा रामदास जी ने सभी को आशीर्वाद देते हुए समाज और देश की सेवा करने तथा गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में गुरु माता राधा देवी उदासी, संतोष उदासी, नानक उदासी, सागर उदासी सहित गुरु परिवार के सदस्य मौजूद रहे। बाबा जी का स्वागत करने वालों में पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष माधू चांदवानी, पार्षद अशोक मारण, रेल सुविधा संघर्ष समिति अध्यक्ष परसराम आसनानी, पंचायत महासचिव राजकुमार वाधवानी, उपाध्यक्ष भरत आसवानी सहित पंचायत के अनेक पदाधिकारी और समाजसेवी शामिल रहे। इससे पूर्व क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा, पार्षद राजेश हिंगोरानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष बागवानी, किशन अच्छानी, कमल वीधानी और महेश खटवानी ने भी आश्रम पहुंचकर बाबा रामदास जी का स्वागत किया और जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की।
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति
उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य
गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार