-
☰
मध्य प्रदेश: खेत में करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, मवेशियों ने भी गंवाई जान
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: जिले के कोतवाली उमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरौला में खेत की बाड़ी में लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
विस्तार
मध्य प्रदेश: जिले के कोतवाली उमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरौला में खेत की बाड़ी में लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक गाय सहित अन्य मवेशियों की भी मौत होने की खबर है। मृतक की पहचान रामफल पिता चमरू यादव, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम भरौला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए खेत की बाड़ी में करंट प्रवाहित तार लगाए गए थे। इसी दौरान रामफल तार की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में मवेशियों की मौत की भी जानकारी सामने आई है। इस घटना ने खेतों में फसलों की सुरक्षा के नाम पर अवैध रूप से करंट प्रवाहित तार लगाने के खतरनाक चलन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऐसे तार न केवल इंसानों, बल्कि पशुओं के लिए भी जानलेवा साबित हो सकते हैं।
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति
उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य
गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार