Contact for Advertisement 9354759354


गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार

- Photo by : social media

गुजरात,एमडी आरिफ खान  Published by: , गुजरात,एमडी आरिफ खान  Edited By: Shikha, Date: 25/11/2026 03:41:16 pm Share:
  • गुजरात,एमडी आरिफ खान
  • Published by: ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 25/11/2026 03:41:16 pm
Share:

संक्षेप

गुजरात: कच्छ जिले के मुंद्रा तालुका स्थित साडाऊ गांव में विकास कार्यों को गति देने के लिए ग्राम पंचायत लगातार प्रयास कर रही है।

विस्तार

गुजरात: कच्छ जिले के मुंद्रा तालुका स्थित साडाऊ गांव में विकास कार्यों को गति देने के लिए ग्राम पंचायत लगातार प्रयास कर रही है। गांव के सरपंच श्री अजीजभाई जुनेजा के नेतृत्व में स्वच्छता, सड़क निर्माण और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गांधीधाम-मुंद्रा हाईवे से साडाऊ गांव में प्रवेश करने वाले मार्ग पर सरकार की मंजूरी के बाद आरसीसी सड़क का निर्माण कराया गया है। इस सड़क के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और गांव तक पहुंचने का रास्ता पहले से बेहतर होगा। सरपंच अजीजभाई जुनेजा का उद्देश्य गांव में बेहतर सड़कें, स्वच्छ वातावरण और जरूरी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही गांव के नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना भी ग्राम पंचायत की प्राथमिकताओं में शामिल है।

गांव के विकास के लिए सरकारी योजनाओं के साथ-साथ विभिन्न संस्थाओं का सहयोग लेकर नए कार्यों को मंजूरी दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरपंच का लक्ष्य साडाऊ को एक स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त आदर्श गांव के रूप में विकसित करना है। ग्रामीण विकास की दिशा में किए जा रहे इन प्रयासों से गांव में बेहतर सुविधाओं की उम्मीद बढ़ी है। अब देखना होगा कि आने वाले समय में विकास की ये पहल साडाऊ गांव को किस तरह एक नई पहचान दिलाती है।