-
☰
मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: सुख सागर उदासीन आश्रम में गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव बडे ही धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर आश्रम में देर रात्रि तक सत्संग कीर्तन हुआ। इसके पश्चात् विधुत चलित झूले द्वारा गुरुनानक देव जी
विस्तार
मध्य प्रदेश: सुख सागर उदासीन आश्रम में गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव बडे ही धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर आश्रम में देर रात्रि तक सत्संग कीर्तन हुआ। इसके पश्चात् विधुत चलित झूले द्वारा गुरुनानक देव जी का अवतरण हुआ। इसके साथ ही कार्तिक महोत्सव का समाप्न भी हुआ। इस अवसर पर आश्रम के गद्दीशीन महंत बाबा रामदास उदासीन जी का जन्मदिन बडे धूमधाम से आश्रम में मनाया गया। इस अवसर पर संत नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था पूज्य सिंधी पंचायत के समस्त पदाधिकारी, गणमानय नागरिक व सदस्यगण आश्रम पहुंुचे। जहां उन्होने बाबा जी का शाल व फूल मालाओं से स्वागत किया व केक काटा व ईश्वर से बाबा जी की दीर्घायु की प्रार्थना की गयी। बाबा जी ने समस्त गणमान्य नागरिको को आशीर्वाद दिया कि समाज व देश की सेवा करे व
गरीब व दीनःदुखियो की सेवा करे। इस अवसर पर गुरु माता राधा देवी उदासी, संतोष उदासी, नानक उदासी, सागर उदासी सहित गुरु परिवार के लोग उपस्थित थे। बाबा जी का शाल व फूल मालाओ से स्वागत करने वालो में पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष माधू चांदवानी, पार्षद अशोक मारण, रेल सुविधा संघर्ष समिति के अध्यक्ष परसराम आसनानी, पंचायत महासचिव राजकुमार वाधवानी, उपाध्यक्ष भरत आसवानी, गुलाब जेठानी, किशोर साधवानी, राकेश शेवानी, अमित राजानी, पुरुषोत्तम हरचंदानी, नारायणदास सबनानी, तुलसी सदारंगानी, लाल जसवानी, श्याम गोपलानी, बबल आसनानी, लीलाराम लेखवानी, वासदेव नाथानी, मोहनलाल दिनेश साधवानी जैकी लेखवानी उधाराम पारवानी नरेश अन्दानी महेश गुरबानी, वीरुमल लेखवानी, राम मलानी सहित आदि शामिल है।
इससे पूर्व क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा, पार्षद राजेश हिंगोरानी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनीष बागवानी, किशन अच्छानी, कमल वीधानी, महेश खटवानी आदि ने भी बाबा जी का स्वागत कर जन्मदिन की बधाई दी व दीर्घायु की कामना की।
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति
उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य
गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार