Contact for Advertisement 9354759354


उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2047 प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित, 200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Saxena , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha, Date: 24/11/2026 11:53:50 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ajay Saxena ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 24/11/2026 11:53:50 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में 21 नवंबर को विकसित भारत 2047 की परिकल्पना पर आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुरादाबाद हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में 21 नवंबर को विकसित भारत 2047 की परिकल्पना पर आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं के सम्मान में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य गोपाल अंजान रहे, जबकि अध्यक्षता मनोज सिंह ने की। कार्यक्रम का संचालन जगदीश चंद्र ने किया। विद्यालय में पिछले माह विकसित भारत 2047 की थीम पर विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई थीं, जिनमें 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। समारोह में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं, अन्य प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की। इसके बाद बम-बम भोले, छठ पूजा, राजस्थानी घूमर, राधा-कृष्ण नृत्य, फौजी डांस और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि गोपाल अंजान ने कहा कि विकसित भारत 2047 का सपना तभी पूरा होगा, जब युवा शिक्षित, संस्कारित और आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नन्हे सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ साहित्यिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। कार्यक्रम संचालक जगदीश चंद्र ने भी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के भारत की मजबूत नींव हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और समस्त विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा। मीडिया प्रभारी विशाल वर्मा ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के साथ उनमें नवाचार, सकारात्मक सोच और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।

Related News

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया

उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य

गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार


Featured News