Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: 24 नवंबर को गुरुद्वारे में सुबह से रात तक होंगे धार्मिक आयोजन, अखंड पाठ, कीर्तन और अटूट लंगर की रहेगी व्यवस्था

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 23/11/2026 12:33:23 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 23/11/2026 12:33:23 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: श्रद्धा से मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व सेहत सर समाचार" भोपाल ब्यूरो चीफ कमलेश देवानी भोपाल-अपना संपूर्ण जीवन ब्रह्मचर्य जीवन जीते हुए

विस्तार

मध्य प्रदेश: श्रद्धा से मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव जी का 557 वां प्रकाश पर्व सेहत सर समाचार" भोपाल ब्यूरो चीफ कमलेश देवानी भोपाल-अपना संपूर्ण जीवन ब्रह्मचर्य जीवन जीते हुए मानव सेवा एवं गुरु ग्रंथ साहिब व गुरु नानक देव जी की आराधना में लीन कर देने वाली ब्रह्मलीन साध्वी द्रोपदी धनवानी दीदी जी के गुरुद्वारे मैं गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की 24 नवम्बर सुबह से रात तक की जोरदार तैयारी की जा रही है l साध्वी जी की परम शिष्य श्रीमती सोनी लालवानी जी ने बताया, 14 अक्टूबर से शुरू हुआ चालिये साहिब जी का भोग साहिब 24 नवम्बर को सुबह 3:45 से श्री जपजी साहिब जी का पाठ,


श्री चौपाई साहिब जी का पाठ, श्री सुखमनी साहिब जी का पाठ, एवं सुबह 7 बजे धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ साहिब का भोग साहिब एवं उसके बाद अटूट लंगर वरतेगा l एवं दिन मैं 12:00 बजे से लेकर रात्रि 10:00 बजे तक श्री जपजी साहिब की लड़ियां चलेगी, एवं रात्रि मैं 10 बजे से गुरु नानक देव जी महाराज का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से सारी संगत मिलकर मनाएगी रात्रि कीर्तन के लिए विशेष मंडली कीर्तन करेंगी, यह बता दे कि यह संत नगर की ही नहीं बल्कि राजधानी का एकमात्र ऐसा गुरुद्वारा है जिसका पूरा संचालन महिलाओं के हाथों में है और यह 24 घंटे खुला रहता है तथा 24 घंटे ही सुखमनी साहिब जी का पाठ साहिब, जपजी साहिब जी का पाठ चौपाई गुरबाणी का पाठ निरंतर चलता है,  इसके लिए अलग-अलग समय पर महिलाओं की ड्यूटी लगाई गई है यह एकमात्र ऐसा गुरुद्वारा है जहां 24 घंटे लंगर भी चलता है l
 

Related News

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया

उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य

गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार


Featured News