Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: भगवान सूर्यदेव के नामों का हवन-यज्ञ कर की गई सुख-समृद्धि की कामना

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha, Date: 24/11/2026 03:07:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 24/11/2026 03:07:59 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: भोपाल संत नगर में बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी के वर्षगांठ के अवसर पर भगवान श्री सूर्यदेव के नामों का हवन-यज्ञ आयोजित किया गया। समिति के अर्चक एवं पुरोहित पंडित राजकुमार गर्ग ने विधि-विधान से हवन संपन्न कराया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: भोपाल संत नगर में बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी के वर्षगांठ के अवसर पर भगवान श्री सूर्यदेव के नामों का हवन-यज्ञ आयोजित किया गया। समिति के अर्चक एवं पुरोहित पंडित राजकुमार गर्ग ने विधि-विधान से हवन संपन्न कराया। इसके बाद भगवान श्री गणेश महाराज की आरती की गई और प्रसादी वितरित की गई। समिति अध्यक्ष कमलेश देवानी ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्यदेव की उपासना और हवन से कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है तथा राजयोग के समान फल प्राप्त होता है।

वहीं, पंडित राजकुमार गर्ग ने सुबह की हल्की धूप के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि इससे शरीर को विटामिन-डी मिलता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य में मदद करता है। उन्होंने सूर्य उपासना को ऊर्जा और अनुशासन से भी जोड़ा। इस अवसर पर हवन में हरीश कुमार देवानी, कमलेश देवानी, रिद्धि देवानी, राधा देवानी, वासुदेव, पूनम देवानी, रवि, हिमांशी ममतानी, हनी, नव्या देवानी सहित बजरंग सेना समिति के पदाधिकारी और अन्य श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने कमलेश देवानी को वर्षगांठ की शुभकामनाएं दीं।

Related News

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया

उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य

गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार


Featured News