-
☰
मध्य प्रदेश: संत नगर में श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: संत नगर सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व संत नगर स्थित ब्रह्मलीन साध्वी द्रोपदी धनवानी दीदी जी के गुरुद्वारे में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
विस्तार
मध्य प्रदेश: संत नगर सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व संत नगर स्थित ब्रह्मलीन साध्वी द्रोपदी धनवानी दीदी जी के गुरुद्वारे में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर 24 नवंबर को सुबह से लेकर रात तक धार्मिक कार्यक्रमों की विशेष तैयारियां की जा रही हैं। गुरुद्वारे की परम शिष्य श्रीमती सोनी लालवानी ने बताया कि 14 अक्टूबर से आरंभ हुए चालिया साहिब जी के पाठ का भोग 24 नवंबर को अर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 3:45 बजे श्री जपजी साहिब, श्री चौपाई साहिब और श्री सुखमनी साहिब के पाठ से होगी। सुबह 7 बजे धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ साहिब का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद अटूट लंगर वितरित किया जाएगा। दिन में दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक श्री जपजी साहिब की लड़ियां निरंतर चलेंगी। वहीं, रात 10 बजे संगत की ओर से श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 557वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान विशेष कीर्तन मंडली द्वारा गुरुवाणी और कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि साध्वी द्रोपदी धनवानी दीदी जी ने अपना संपूर्ण जीवन ब्रह्मचर्य, मानव सेवा और गुरु ग्रंथ साहिब की आराधना में समर्पित किया था। उनके गुरुद्वारे का संचालन पूरी तरह महिलाओं के हाथों में है। यह गुरुद्वारा 24 घंटे खुला रहता है, जहां निरंतर सुखमनी साहिब, जपजी साहिब, चौपाई साहिब और गुरबाणी का पाठ होता है। इसके लिए महिलाओं की अलग-अलग समय पर सेवा ड्यूटी निर्धारित की गई है। गुरुद्वारे की विशेषता यह भी है कि यहां 24 घंटे लंगर की सेवा जारी रहती है।
मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति
उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि
गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य
गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार