Contact for Advertisement 9354759354


मध्य प्रदेश: श्रद्धा और उत्साह से मनाया जाएगा श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Kamlesh Dewani , मध्य प्रदेश  Edited By: Shikha, Date: 23/11/2026 05:18:50 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Kamlesh Dewani ,
  • Edited By.: Shikha,
  • Date:
  • 23/11/2026 05:18:50 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व संत नगर स्थित ब्रह्मलीन साध्वी द्रोपदी धनवानी दीदी जी के गुरुद्वारे में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

विस्तार

मध्य प्रदेश: सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व संत नगर स्थित ब्रह्मलीन साध्वी द्रोपदी धनवानी दीदी जी के गुरुद्वारे में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर 24 नवंबर को सुबह से रात तक विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। साध्वी द्रोपदी धनवानी दीदी जी की परम शिष्या श्रीमती सोनी लालवानी ने बताया कि 14 अक्टूबर से शुरू हुए चालिया साहिब जी के पाठ का भोग 24 नवंबर को सुबह 3:45 बजे लगाया जाएगा। इसके बाद श्री जपजी साहिब, श्री चौपाई साहिब और श्री सुखमनी साहिब का पाठ होगा। सुबह 7 बजे धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पाठ साहिब का भोग अर्पित किया जाएगा, जिसके बाद अटूट लंगर वितरित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक श्री जपजी साहिब की लड़ियां निरंतर चलेंगी। रात 10 बजे गुरु नानक देव जी महाराज का 557वां प्रकाश पर्व संगत द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान विशेष कीर्तन मंडली गुरुवाणी और कीर्तन प्रस्तुत करेगी। उल्लेखनीय है कि ब्रह्मलीन साध्वी द्रोपदी धनवानी दीदी जी ने अपना संपूर्ण जीवन ब्रह्मचर्य, मानव सेवा और गुरु ग्रंथ साहिब की आराधना में समर्पित किया था। उनके गुरुद्वारे का संचालन पूरी तरह महिलाओं के हाथों में है। यह गुरुद्वारा 24 घंटे खुला रहता है, जहां सुखमनी साहिब, जपजी साहिब, चौपाई साहिब और गुरबाणी का पाठ निरंतर चलता है। इसके लिए महिलाओं की अलग-अलग समय पर सेवा ड्यूटी निर्धारित की गई है। गुरुद्वारे की एक विशेषता यह भी है कि यहां 24 घंटे लंगर सेवा जारी रहती है। प्रकाश पर्व के अवसर पर संगत में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

 

Related News

मध्य प्रदेश: संत हिरदाराम साहिब जी के नाम पर धर्मशाला निर्माण की पहल करेगी बजरंग सेना समिति

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मनाया गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास जी का जन्मदिन भी मना

मध्य प्रदेश: सुख सागर आश्रम में धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव, बाबा रामदास उदासीन का जन्मदिन भी मनाया

उत्तर प्रदेश: स्वामी गीतानंद महाराज की 22वीं पुण्यतिथि पर संतों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

गुजरात: साडाऊ गांव के विकास को नई गति दे रहे सरपंच अजीजभाई जुनेजा, गांव को आदर्श बनाने का लक्ष्य

गुजरात: निजामुद्दीन के स्वास्थ्य की जानकारी लेने पर DKFFJ ने जताया आभार


Featured News